बिग बॉस 15 में जहां बिग बॉस जंगलवासियों का पहले ही दिन से घर में रहना काफी मुश्किल कर रहे हैं तो वही कोई है जो घरवालों के लिए थोड़ी नरम दिल है। दरअसल शो की शुरुआत में ही ये बताया गया था कि इस बार घरवालों के लिए घर में सरवाइव करना बिलकुल आसान नहीं होगा। घर को दो हिस्सों में बाटा गया, जहां एक तरफ सीजन के नए सदस्य प्राणी बनकर घर के जंगल में रहकर अपना गुजारा कर रहे हैं तो वही बिग बॉस ओटीटी से निकलकर आए शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट को बिग बॉस के आलीशान घर में रह रहे हैं।
विश्वसुंदरी ने दिया पहला टास्क
इस सीजन में न सिर्फ घरवाले बिग बॉस के सख्त आदेशों का ही पालन करेंगे बल्कि जंगल में रह रहे सदस्यों को नरमदिल वाली विश्वसुंदरी का साथ मिलेगा। घर में दूसरे दिन पहला टास्क खेला गया जहां विश्व सुंदरी ने जंगल में रह रहे सभी सदस्यों को बिग बॉस के आलीशान घर में जाने का एक मौका दिया। लेकिन इसी के साथ विश्वसुंदरी ने उनके सामने चुनौती भी खड़ी की।