टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन शुरुआत से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। ऐसे में दर्शकों के लिए इस शो को 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। शो में शुरुआत से हो रहे हंगामे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। जैसे जैसे शो फिनाले के करीब पहुंचता जा रहा है, वैसे वैसे ही इसमें काफी दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच में शो से उमर रियाज के बाहर होने पर दर्शकों को तगड़ा झटका लगा था। उमर के घर से बेघर होने पर एक ओर जहां उनके फैंस दुखी हो गए तो वहीं कई फैंस इस पर नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।
ऐसे में उमर रियाज के पिता ने भी अपने बेटे की एलिमिनेशन पर नाराजगी जाहिर की। हालांकि उन्होंने एलिमिनेशन के दौरान तेजस्वी प्रकाश के बर्ताव को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया। दरअसल, उमर के घर से बेघर होने के दौरान अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश काफी खुश नजर आई थीं। अभिनेत्री की यही खुशी उमर के पिता को रास नहीं आई और उन्होंने एक ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।