फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा के व्यवहार से परेशान हुईं तेजस्वी प्रकाश, पूछा- क्या तुम अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ...

Wed, 24 Nov 2021 01:32 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 के घर में इन-दिनों तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा लगातार अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ जहां कुछ लोगों को इन-दोनों का लव रिलेशनशिप पसंद आ रहा है और लोगों ने इन्हें तेजरन का टैग दिया है तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कुछ लोग इनके रिश्ते को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं और इन दोनों के रिश्ते को फेक बता रहे हैं। जहां शुरुआत में इन-दोनों के बीच दर्शकों को खूब प्यार देखने को मिल रहा था तो वहीं अब दूसरी तरफ दोनों के बीच अब काफी लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे हैं।

करण ने लगाई तेजस्वी की क्लास

दरअसल करण कुंद्रा तेजस्वी पर विशाल से बैठकर बातचीत करने को लेकर काफी गुस्सा नजर आए। करण ने तेजस्वी को कहा मेरे से दूर रह। तेजस्वी ने अपनी बात रखते हुए कहा मैंने जिम करवाने के लिए सिंबा और उमर को पूछा था, लेकिन जब वो दोनों नहीं आए तो विशाल ने कहा मैं आता हूं। जिसके बाद करण ने अपने गुस्से पर काबू करते हुए कहा कि ये तेरे और विशाल के लिए अच्छा है। जिसके बाद तेजस्वी ने कहा कि मैं तेरे पास आई थी, लेकिन तू नहीं आया।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
करण ने कहा तुम मुझे इनसिक्योर दिखाना चाहती हो

करण ने तेजस्वी पर गुस्सा करते हुए कि मैं अब फट जाऊंगा। तुम सबको क्या दिखाने की कोशिश कर रही हो कि मैं इनसिक्योर हूं विशाल से। तेजस्वी ने करण को समझाते हुए कहा कि मैं ऐसा कुछ करने की कोशिश नहीं कर रही हूं, लेकिन करण ने तेजस्वी की एक बात नहीं सुनी और उन्हें कहा कि मेरे से दूर रहो, क्योंकि मैं अब गंदा फटूंगा।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
तेजस्वी ने दी करण को सफाई

तेजस्वी ने करण को समझाते हुए कहा कि कसम से मैंने सिंबा और उमर से पूछा था, लेकिन करण ने कहा कि इस बात को आगे मत बढ़ा क्योंकि ये एक गंदे लेवल पर चली जाएगी। जिसके बाद तेजस्वी ने दोबारा अपनी बात रिपीट करते हुए कहा कि तुम क्यों नहीं आए। तो करण ने बोला मैं सब तैयार कर रहा था, लेकिन अब मुझे फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि मीडिया आकर मुझे बोल रही है आप तेजस्वी के कपड़े देख रहे हो और आप कुछ नहीं कर रहे हो।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : colors Tv
करण ने कहा मेरे दोस्तों से मत बात करना

करण ने गुस्से में तेजस्वी से ये तक कह दिया कि मेरे दोस्तों के पास जाकर ये मत पूछना और रात को हग मत करना कि मुझे ये सुनना था दोबारा। मैं किसी से इनसिक्योर नहीं हूं। मैं वीक हूं, मजबूत हूं, जो भी हूं, लेकिन किसी से इनसिक्योर नहीं हूं जिंदगी में। मेरे दोस्तों से जाकर ये मत पूछना कि मेरी परेशानियां क्या हैं। तेजस्वी ने इस दौरान कई दफा अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन करण उनकी एक सुनने के लिए तैयार नहीं हुए’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
तेजस्वी करण के पोजेसिव बर्ताव से हुईं परेशान

हालांकि करण ने तेजस्वी के पास आकर बात को सुलझा लिया। लेकिन तेजस्वी करण के बर्ताव से काफी खफा हुईं। तेजस्वी ने कहा, ‘तुझे फर्क नहीं पड़ता है अगर मैं विशाल के साथ रहूं तो। जिसका जवाब देते हुए करण ने कहा, मुझे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मैं जिन चीजों को लेकर पोजेसिव हूं वो मैं सिर्फ विशाल के लिए नहीं हूं, बल्कि तुम्हारे साथ घर का कोई भी सदस्य वैसे रहेगा जैसे मैं हूं तो मैं पोजेसिव होंऊंगा। जिसके बाद तेजस्वी ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। क्या तुम्हारी अपनी एक्स-गर्लफ़्रेंड्स के साथ भी यही सोच थी। अगर ऐसा है तो बहुत ही मुश्किल हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें