फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: प्राइज मनी टास्क में तेजस्वी को मिला एक पॉइंट, दोस्त रश्मि के साथ हुआ आमना-सामना

Wed, 01 Dec 2021 02:06 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस का घर एक ऐसी जगह है, जहां कई रिश्ते बनते हैं और कई रिश्ते टूट जाते हैं। बिग बॉस 15 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा हैं। जहां घर के अंदर करण कुंद्रा से तेजस्वी प्रकाश की नज़दीकियां बढ़ रही हैं तो वहीं खास दोस्त रश्मि की बातों से तेजस्वी कुछ इस कदर नाराज हुई कि उन्होंने उन पर पलटवार करते हुए उन्हें गिरगिट का टैग दे दिया। अब एक बार फिर से दोनों दोस्त आमने सामने आई वो भी बिग बॉस के विनिंग अमाउंट के लिए।

बिग बॉस ने दिया टास्क

दरअसल बिग बॉस की विनिंग अमाउंट मनी जो घरवालों ने गवां दी थी, उसे बिग बॉस ने एक बार फिर से नॉन वीआईपी कंटेस्टेंट्स को उसे वापस हासिल करने का मौका दिया। 50 लाख का अमाउंट जिस पर इस वक्त सिर्फ वीआईपी कंटेस्टेंट्स का अधिकार है उसे बिग बॉस ने नॉन वीआईपी कंटेस्टेंट्स यानी की प्रतीक, शमिता, तेजस्वी, उमर रियाज, राजीव, निशांत और करण को वापस से जीतने का एक और चांस दिया।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
आपस में भिड़े वीआईपी और नॉन वीआईपी

बिग बॉस ने ये मुकाबला वीआईपी और नॉन वीआईपी सदस्यों के बीच रखा। जहां दोनों टीमों में से एक-एक कंटेस्टेंट को पूल में उतरना था। दोनों ही कंटेस्टेंट्स को पूल में नीचे रखे गए क्वाइंस को इकट्ठा करते हुए अपनी टीम को देना था। वीआईपी टीम से जहां रश्मि देसाई इस टास्क का पहला राउंड खेलने आईं तो वहीं नॉन वीआईपी कंटेस्टेंट्स में से तेजस्वी पहले राउंड में पूल में उतरीं।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
तेजस्वी और रश्मि का हुआ आमना-सामना

बिग बॉस के घर के बाहर रश्मि देसाई और तेजस्वी प्रकाश काफी अच्छी दोस्त हैं। लेकिन बिग बॉस में पहले दिन तो दोनों के बीच काफी प्यार देखने को मिला लेकिन दूसरे ही दिन दोनों के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गई। एक तरफ जहां तेजस्वी काफी अच्छी स्वीमर हैं तो वहीं रश्मि देसाई ने स्वीमिंग न आने के बावजूद भी टास्क में अपना काफी अच्छा परफॉर्म किया।

4 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी ने जीता टास्क

वीआईपी और नॉन वीआईपी के बीच हुए इस पहले ही टास्क में पिछले नौ हफ्तों से घर में रह रहे सदस्यों ने ये साबित कर दिया कि वो किसी भी तरह से इतनी जल्दी हार नहीं मानेंगे। पहले राउंड में तेजस्वी ने रश्मि को हराते हुए बाजी मारी और पहला टास्क जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
उमर रितेश का हुआ झगड़ा

टास्क में दोनों टीमों को अधिक से अधिक क्वाइन इकट्ठे करने थे। टास्क के दौरान एक बार फिर से रितेश और उमर रियाज आपस में भिड़ते हुए नजर आए। राखी सावंत के पति रितेश ने उमर रियाज पर हिंसक होने का आरोप लगाया जिसके बाद देवोलीना ने उमर रियाज को टास्क से बाहर कर दिया। खैर वीआईपी और नॉन वीआईपी कि प्राइज मनी जीतने की ये जंग आज भी जारी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें