बिग बॉस 15 में हर हफ्ते रिश्ते बदलते हुए नजर आ रहे हैं। जहां कई घरवालों के बीच के रिश्ते पहले हफ्ते से ही वैसे हैं तो वहीं कुछ घरवाले ऐसे भी हैं, जिनकी एक-दूसरे से बिलकुल नहीं बनती। वीकेंड के वार में सलमान खान द्वारा दिए गए टास्क और घर शिकायतें लेकर पहुंचे खास मेहमान के आने के बाद घर में काफी बॉन्ड बदलते हुए नजर आए। जहां एक तरफ शमिता शेट्टी करण कुंद्रा पर बुरी तरह भड़क गईं तो वहीं घर में तेजस्वी प्रकाश और शमिता के बीच एक बड़ा झगड़ा देखने को मिला।
विशाल की वजह से हुआ झगड़ा
दरअसल तेजस्वी, करण और शमिता के बीच ये झगड़ा विशाल कोटियन की वजह से हुआ। जहां करण को आकर शमिता ने कहा कि जब भी विशाल कुछ भी बोलता है तो आप और तेजस्वी अपनी आंखें क्यों मटकाते हो। जिसके बाद शमिता शेट्टी और करण कुंद्रा के बीच इस बात को लेकर काफी बहसबाजी हुई और इसी बीच तेजस्वी वहां आ गईं और उनका शमिता से झगड़ा हो गया।