फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश भी करने लगी हैं करण कुंद्रा को पसंद, दिया ये बड़ा हिंट

Thu, 11 Nov 2021 01:07 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस सीजन 15 में शुरुआत से ही लड़ाई झगड़े और कई ड्रामों के साथ-साथ रोमांस भी दर्शकों को देखने को मिल रहा है। जहां शुरुआत में ईशान मायशा का लव एंगल शो में देखने को मिला, तो वहीं दूसरी तरफ राकेश बापट की एंट्री के बाद शमिता शेट्टी और उन्हें बिग बॉस ने एक रोमांटिक डिनर डेट पर भेजा, लेकिन इन सबके बीच घर से लेकर सोशल मीडिया तक पर घर में अगर किसी के बॉन्ड की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो है तेजरन यानी कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की।

तेजस्वी को पसंद करते हैं करण कुंद्रा

करण कुंद्रा तेजस्वी को कितना ज्यादा पसंद करते हैं ये तो कई बार शो में देखने को मिला। इन दोनों की जोड़ी जहां फैंस को खूब पसंद आ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ तेजरन के रिश्ते को लेकर लगातार सवाल भी उठ रहे हैं। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि इन दोनों की घर में जोड़ी बनाना स्क्रिप्ट का हिस्सा है। हालांकि करण कई दफा घर में ये कहते हुए पाए गए हैं कि वो तेजस्वी को पसंद करते हैं। अकासा से भी करण इस बारे में बार कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
तेजस्वी भी करण को करने लगी हैं पसंद

हालांकि करण की तरफ से तो ये क्लियर था कि वो तेजस्वी को पसंद करते हैं, लेकिन फैंस से लेकर दर्शक तक हर कोई ये जानना चाहता था कि क्या तेजस्वी के मन में भी करण के लिए वही प्यार है या नहीं। हालांकि बिग बॉस के घर में जब भी करण की किसी से लड़ाई हुई तेजस्वी प्रकाश ने सामने आकर करण का समर्थन किया और वो घर में उनके साथ कई अच्छे पलों को बिताती हुई नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 5
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
करण ने पूछा तेजस्वी से ये सवाल

करण ने तेजस्वी को कहा कि अगर मुझे तुमसे कुछ बात करनी होती है तो मुझे 50 बार उसकी शुरुआत कहां से करूं, ये सोचना पड़ता है। करण तेजस्वी के सामने अपने दिल की बात करते हुए घबराने लगे और उन्होंने कहा मैं वैसा नहीं हूं जो तुझे पसंद हैं। ओवर द टॉप, फिल्मी टाइप जो तुझे घुमाए, जो तेरी चीजों को समझ सकें।

4 of 5
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी ने करण को कहा तुम्हें कब पता चला

तेजस्वी ने करण को बीच में ही रोकते हुए पूछा कि तुम्हें कब पता चला, जिसका जवाब देते हुए करण ने कहा यह धीमा प्रोसेस था। मैं देखता था तो मुझे लगता था तू क्यूट है। मेरा नैचुरल था वो मेरी  तरफ से खुद ही हो गया, जो तेरी तरफ से नहीं है वो मुझे पता है। इसी के साथ करण ने कहा कि अब जाकर उन्हें ये पता चला है कि उनकी पसंद क्या है। करण ने कहा कि तेजस्वी को नहीं पता था, लेकिन वो उन्हें बहुत पहले से पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी ने दिया बड़ा हिंट

तेजस्वी ने कहा मुझे ये चीज पसंद हैं जैसे हम एक-दूसरे के साथ हैं, मेरे लिए वो बहुत अच्छा है। तेजस्वी ने कहा मुझे तेरे साथ बहुत ही अच्छा महसूस होता है। मैं बहुत सी चीजें नोटिस करती हूं और तू इतना फिल्मी नहीं है, लेकिन तू हैं फिल्मी। तूने मुझे जो नेकलेस पहनाया वो बहुत ग्रैंड नहीं था सिम्पल था, लेकिन मुझे साधारण चीजें ही बहुत पसंद है। तेजस्वी ने कहा मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता घरवालों को तेरे मेरे बीच क्या है वो दिखे न दिखे। मेरे दिल में तेरे लिए जो है वो तुझे महसूस होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें