टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में टिकट टू फिनाले टास्क को लेकर लगातार जंग जारी है। शो अब धीरे- धीरे अपने फिनाले की तरफ बढ़ता जा रहा है। ऐसे में फिनाले वीक में अपनी जगह बनाने के लिए सदस्यों के बीच मुकाबला भी कड़ा होता जा रहा है। इसी बीच गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड में भी प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश टिकट टू फिनाले हासिल करने के लिए आपस में मुकाबला करते दिखाई दिए। एपिसोड की शुरुआत बिग बॉस के दिए साइकिल शॉप वाले टास्क से हुई। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी टास्क के दौरान सदस्यों के बीच मनमुटाव और बहस बाजी देखने को मिली।
एक और टास्क को लेकर बिग बॉस ओटीटी से ही अच्छे दोस्त रहे शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिली। तो वहीं जीतने की कोशिश कर रहे प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश के बीच भी बहसबाजी होची नजर आई। इतना ही नहीं इस दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी और तेजस्वी भी एक-दूसरे भिड़ती नजर आईं।