मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए कंटेस्टेंट्स लगातार एड़ी चोटी का दम लगाते दिखाई दे रहे हैं। शो का फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे ही कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला भी बढ़ता जा रहा है। शो के आखिरी दिनों में बड़ा मोड़ लाते हुए बिग बॉस ने एक बार फिर घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री कराई है। हालांकि इस बार बतौर वाइल्ड कार्ड कोई और नहीं बल्कि घर से बेघर हुए शो के कंटेस्टेंट राजीव अदातिया की शो में फिर वापसी कराई गई है। ऐसे में राजीव के आते ही घर में कई बवाल और बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
इसी क्रम में शो के बुधवार को प्रसारित हुए एपिसोड में एक बार फिर नॉन वीआईपी सदस्य फिनाले वीक में अपनी जगह बनाने के लिए आपस में भिड़ते नजर आए। दरअसल, बिग बॉस के दिए टास्क के मुताबिक घर वालों में से किसी एक सदस्य को घोड़ा बनना था, जिसपर बैठकर राजीव ऊपर टंकी बड़ी गेंदें तोड़नी थी।