फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: राकेश बापट की सेहत पर बहन शीतल बापट ने दी अपडेट, कहा- चिकित्सा आधार पर शो से हुए बाहर

Fri, 12 Nov 2021 06:28 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 में हाल ही में बतौर वाइल्ड एंट्री नजर आए अभिनेता राकेश बापट बीते दिनों तबीयत खराब होने के बाद शो से बाहर हो गए थे। ऐसे में उनके अचानक शो से ऐसे बाहर होने पर उनके फैंस भी काफी परेशान हो गए थे। इसी बीच अब राकेश की बहन शीतल बापट ने अपने भाई की सेहत को लेकर एक अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है। 

इस बारे में ट्वीट करते हुए उन्होंने बताया कि राकेश चिकित्सा आधार पर रियलिटी शो से बाहर हुए हैं। राकेश की बहन ने ट्विटर पर लिखा, "स्वास्थ्य हमेशा पहली प्राथमिकता है, राकेश की टीम से हमें जो अपडेट मिल रहा है, उसके मुताबिक वह बेहतर कर रहा है। आप सभी के प्यार और समर्थन से अभिभूत है। भगवान का आशीर्वाद।" शीतल के इस पोस्ट पर राकेश पर फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  एक प्रशंसक ने ट्वीट किया, "अपडेट के लिए ताई का बहुत-बहुत धन्यवाद..प्रार्थना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। कृपया उन्हें बताएं कि हम उनसे बहुत प्यार करते हैं और हां स्वास्थ्य हमेशा पहली प्राथमिकता है। वह हमारे लिए प्यारे और खास हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हां, उनका स्वास्थ्य पहली प्राथमिकता है...और हम जानते हैं कि वह एक मजबूत इंसान हैं..धन्यवाद मैम हमें अपडेट करने के लिए...जल्दी ठीक हो जाओ राकेश बापट और बीबी15 में जल्दी आओ, हम आपका इंतजार कर रहे हैं और दिन-रात आपके लिए प्रार्थना कर रहा हूं।

विज्ञापन

3 of 5
राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

एक और प्रशंसक ने कहा, "बहुत- बहुत धन्यवाद ताई हम उनके लिए बहुत चिंतित थे !! उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं !! उनकी प्यारी सी मुस्कान को बहुत याद कर रहा हूं!"

4 of 5
राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शो से अचानक बाहर होने के बाद से ही कई खबरें सामने आई थीं कि किडनी स्टोन के दर्द के कारण राकेश को शओ के बीच में से ही बाहर होना। हालांकि इस बारे में न तो बिग बॉस और न ही उनके परिवार वालों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश बापट इससे पहले बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुके हैं। इस शो में शमिता शेट्टी के साथ उनके लव एंगल को काफी पसंद किया था। दोनों के इस रिलेशन ने काफी सुर्खियां भी बटोरीं थी। ऐसे में दोनों के रिश्ते की लोकप्रियता को देखते हुए बिग बॉस 15 के मेकर्स ने भी उन्हें इस शो का हिस्सा बनाने का फैसला किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें