मशहूर टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में दर्शकों को आए दिन कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। शो को दो हफ्ते आगे बढ़ाने के साथ ही अब इसमें कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। दरअसल शो के फिनाले वीक में अपनी जगह बनाने के लिए सभी सदस्य जी तोड़ मेहनत करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में बीते एपिसोड में घर की कैप्टन बनीं शमिता शेट्टी को बिग बॉस ने बुधवार को प्रसारित एपिसोड में एक अहम फैसला करने का मौका दिया।
दरअसल, बिग बॉस ने शमिता शेट्टी को विशेष अधिकार देते हुए कहा कि उन्हें घर में मौजूद वीआईपी सदस्य राखी सावंत, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश में से किसी एक सदस्य से टिकट टू फिनाले छीनकर उन्हें वीआईपी जोन से डाउनग्रेड करना होगा। ऐसेमें अपने इस अधिकार का इस्तेमाल करते हुए शमिता ने तेजस्वी से वीआईपी होने का अधिकार वापस ले लिया।