फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश ने की अजीब टोन में बात, तो सलमान खान ने लगाई जमकर फटकार

Sun, 31 Oct 2021 03:39 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान -तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस आए दिन किसी न किसी विवाद से घिरा रहता है। शो में हफ्तेभर लड़ाई झगड़ों के बाद वीकेंड के वार को होस्ट कर रहे सलमान खान सभी कंटेस्टेंट से रूबरू होते हैं। जहां गलती करने वालों की वह क्लास लगाते नजर आते हैं। हाल में ही सलमान खान बेहद गुस्सा नजर आए। उन्होंने एक बार फिर एक कंटेस्टेंट की जमकर क्लास भी लगाई है। वो और कोई नहीं शो में अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश हैं। तेजस्वी ने शो के दौरान कुछ ऐसा कह दिया कि सलमान खान ने अपना आपा खो दिया और उन्हें जमकर फटकार लगाई। साथ ही ये भी कहा कि ये कोई कॉमेडी शो नहीं है। जानिए क्या था पूरा मामला।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान बिग बॉस सीजन-10 - फोटो : Social Media
दरअसल, वीकेंट के वार के दौरान सलमान एक टास्क देते हैं। सलमान उमर रियाज से पूछते हैं कि वह मुश्किल हालात में किसके पास जाना चाहेंगे। इस पर उमर ने तेजस्वी का नाम लेते हैं और कहते हैं कि इसका कारण उनका मजेदार स्वभाव है। सलमान खान उनकी बात से सहमत नहीं होते और कहते हैं कि वह मुश्किल समय में क्यों मजेदार स्वभाव वाले इंसान के पास जाना चाहेंगे। सलमान खान की यह बात तेजस्वी प्रकाश को अच्छी नहीं लगती है। 
विज्ञापन

3 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी सलमान से कहती हैं कि आप इस बात को बार-बार क्यों कह रहे हैं ? वह मुश्किल समय में मेरे पास नहीं आ सकता है क्या ? इस दौरान तेजस्वी प्रकाश सलमान खान से अजीब टोन में बात करने लगती हैं। जिसे सुनकर सलमान खान को गुस्सा आ जाता है। यहां तक कि सलमान सबके सामने तेजस्वी को फटकार लगाते हैं और कहते हैं कि मुझसे संभलकर बात करें।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
सलमान इसके साथ ही कहते है कि मेरे साथ यह चीज मत करना मैम। कोई मर रहा है। वह कॉमेडी के लिए आपके पास आना चाहता है सिर्फ इसलिए क्यों आप मजेदार स्वभाव की हैं।'  इस दौरान सलमान बेहद गुस्सा नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस के सेट पर सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान का ये रुप देखकर दर्शक बेसब्री से आज के एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। वह देखना चाहते हैं कि सलमान के गुस्से के बाद तेजस्वी का कैसा रिएक्शन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें