बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार बहुत ही धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि इस बार सलमान खान के साथ मंच पर कई बड़े चेहरे नजर आए। सलमान खान जहां इस हफ्ते घरवालों की फिनाले टास्क को लेकर जमकर क्लास लगाई तो वहीं मंच पर ढेर सारी मस्ती भी देखने को मिली। दरअसल इस हफ्ते मंच पर कई बड़े-बड़े सितारे अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए नजर आए । लेकिन शनिवार की रात सलमान खान जिन सितारों के साथ मंच पर मस्ती करते नजर आए वो हैं आलिया भट्ट, राम चरण, जूनियर एनटीआर और एसएस राजमौली।
सलमान खान की जगह आलिया ने ली
वीकेंड के वार में आलिया भट्ट सलमान खान की जगह लेती हुईं नजर आईं। दरअसल आज के वीकेंड के वार की ओपनिंग सलमान खान नहीं बल्कि आलिया भट्ट के अंदाज में हुई। आलिया मंच पर शो की शानदार शुरुआत करने के साथ ही बर्थड़े बॉय सलमान खान के लिए अपनी खूबसूरत आवाज में एक गाना भी डेडिकेट करती हुईं नजर आईं। इस खास मौके पर आलिया का साथ देते नजर आए साउथ के दो सुपरस्टार रामचरण और जूनियर एनटीआर।