टीवी का विवादित और मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 यूं तो अपने लड़ाई- झगड़ों और हंगामों की वजह से चर्चा में बना रहता है। लेकिन शो के इस शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में लड़ाई- झगड़ों के अलावा काफी कुछ नया देखने को मिला। दरअसल, शनिवार को प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज देखने को मिला। एक ओर जहां शो में क्रिसमस सेलिब्रेशन किया गया तो वहीं दूसरी ओर आलिया भट्ट समेत आरआरआर की पूरी टीम और घर के सदस्यों ने शो के होस्ट यानी सलमान खान का जन्मदिन भी मनाया।
शनिवार को प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड में यूं तो हर बार सलमान घरवालों एक क्लास लगाते नजर आते हैं। हालांकि, इस पर शो की शुरुआत कुछ नए ढंग से हुई। इस बार शो की शुरुआत सलमान खान की बजाय बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने की। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने बर्थडे सॉन्ग गाकर सलमान खान का स्टेज पर स्वागत भी किया।