फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: अभिजीत और देवोलीना के विवाद पर सलमान खान हुए ट्रोल, लोगों ने एक्टर के खिलाफ चलाया ट्रेंड

Tue, 21 Dec 2021 09:13 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 में बीते हफ्ते काफी कुछ ड्रामा देखने को मिला। जहां सलमान खान ने वीकेंड के वार में अभिजीत बिचुकले और देवोलीना के बीच हुए किस देने के मुद्दे पर बातचीत की। दरअसल टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले के बीछ विवाद हो गया था। अभिजीत ने देवोलीना से किस मांगा था, जिसे सुनने के बाद देवोलीना काफी असहज हो गई थीं और उन्होंने अभिजीत को फटकार लगाई। जिसके बाद इस मुद्दे ने तूल पकड़ा और वीकेंड के वार पर भी इस मुद्दे पर सलमान खान ने खुलकर बातचीत की।

सलमान खान ने कह दी थी ये बात

शनिवार को जब सलमान खान ने वीकेंड के वार में ये मुद्दा उठाया तो उन्होंने पहले सभी घरवालों को फुटेज दिखाई। सलमान खान ने अभिजीत बिचुकले को समझाते हुए कहा कि ये गलत है वो घर या घर के बाहर भी किसी से इस तरह की बात नहीं कह सकते। लेकिन इसी के साथ सलमान खान ने देवोलीना से भी ये कहा कि गलती सिर्फ अभिजीत की नहीं थी बल्कि उनकी भी थी। क्योंकि उन्होंने पहले भी ऐसा कहा है, लेकिन देवोलीना ने इस मुद्दे को टास्क रद्द होने के बाद ही उठाया है।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
सलमान खान सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

हालांकि देवोलीना ने इस मुद्दे पर अपनी सफाई रखनी चाही, लेकिन सलमान खान उनकी सफाई से सहमत नहीं दिखे। लेकिन अब सोशल मीडिया पर लोग देवोलीना के समर्थन में आ गए हैं और सलमान खान के खिलाफ ट्रेंड शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग ‘शेम ऑन सलमान’ के नाम से ट्रेंड चला रहे हैं और देवोलीना पर उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बता रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
सोशल मीडिया पर सलमान खान को बताया भेदभावी

सोशल मीडिया पर सलमान खान की आलोचना करते हुए लोग उन्हें नारी द्वेषी कहते हुए भेदभावी कह रहे हैं। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘शो देखने के बाद मुझे सच में बहुत बुरा लगा क्योंकि कुछ लड़कियां सच में चुप रह जाती हैं, लेकिन अपने दर्द के बारे में कभी नहीं कहती। जब देवोलीना ने अपना पक्ष रखा तो सलमान खान उनका समर्थन करने की जगह उन पर ही आरोप लगा रहे हैं। बहुत खूब।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मि देसाई को भी बताया सही

जब किस का मुद्दा घर में देवोलीना ने उठाया तो रश्मि देसाई ने उस पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘उंगली पकड़ाओगे तो लोग हाथ तो पकड़ेंगे ही ना। रश्मि देसाई द्वारा किए गए इस कमेन्ट के बाद देवोलीना और उनके बीच खूब झगड़ा हुआ। इस बात में सलमान खान ने रश्मि देसाई का समर्थन करते हुए कहा कि वो बिलकुल सही कह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी की लोगों ने की तारीफ

हालांकि इस मामले में तेजस्वी मजबूती से देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ खड़ी रहीं। जब सलमान खान ने उन्हें कहा कि वो इस मुद्दे को खींच रही थीं तो तेजस्वी सलमान की बात से असहमत नजर आईं जिससे सलमान खान काफी खींज गए। लेकिन सोशल मीडिया पर तेजस्वी की लोगों ने उनके स्टैंड के लिए खूब तारीफ की और उन्हें मजबूत महिला और प्रेरणादायक बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें