टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन का फिनाले नजदीक है। ऐसे में सभी सदस्यों के बीच मुकाबला कड़ा होता दिखाई दे रहा है। फिनाले वीक में पहुंचे सदस्य अपनी जगह बचाने के लिए कड़ी मेहनत करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, शो के बीते एपिसोड में हुए एलिमिनेशन ने सभी को चौंका कर रख दिया। दरअसल, फिनाले वीक में पहुंचीं उमर रियाज को रविवार को प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड में घर से बेघर कर दिया गया। प्रतीक के साथ हुई हाथापाई के बाद उमर को यह एलिमिनेशन झेलना पड़ा। हालांकि, उनके फैंस इस एलिमिनेशन से काफी नाखुश नजर आ रहे हैं। रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में इस चौकानेवाले एलिमिनेशन ने जहां शो को दिलचस्प मोड़ दे दिया है। तो वहीं रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
दरअसल, रविवार को आए वीकेंड का वार एपिसोड में कई जाने- माने कलाकार पैनलिस्ट के तौर पर शो का हिस्सा बने। इस दौरान बिग बॉस ओटीटी की विनर रह चुकीं दिव्या अग्रवाल भी करण कुंद्रा और उमर रियाज को सपोर्ट करने बिग बॉस के मंच पहुंचीं। शो में पहुंचीं दिव्या अग्रवाल ने आते ही शमिता शेट्टी पर निशाना साधना शुरू कर दिया। शो के होस्ट सलमान खान ने पैनल में आए सभी सदस्यों को एक टास्क दिया। इस टास्क के तहत सभी पैनलिस्ट सदस्यों को फिनाले बीच में पहुंचे किसी एक सदस्य का नाम हटाकर निशांत, प्रतीक और देवोलीना में से किसी एक को उनकी जगह रखना था। इस टास्क को करते हुए करते हुए दिव्या ने शमिता शेट्टी का नाम हटाते हुए निशांत को उनकी जगह फिनाले वीक में जाने का दावेदार बताया।