बिग बॉस के वीकेंड के वार का इंतजार जहां दर्शक बड़ी ही बेसब्री के साथ करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ घरवाले कुछ डरे सहमें से रहते हैं। सलमान खान वीकेंड के वार में जहां कई कंटेस्टेंट्स की जमकर तारीफ करते हैं तो वही दूसरी तरफ कई कंटेस्टेंट्स की क्लास भी सलमान खान लगाते हैं। हालांकि बीते हफ्ते सलमान खान ने घर वालों से कुछ ऐसे टास्क करवाए, जहां घरवालों के आपसी रिश्ते थोड़े बदले-बदले नजर आए। लेकिन इस हफ्ते सलमान खान को घर के कंटेस्टेंट्स की जरूरत पड़ गई।
सलमान खान को पड़ी घरवालों की जरूरत
दरअसल सलमान खान इस हफ्ते रणवीर सिंह के शो द बिग पिक्चर’ में पहुंचें, जहां वो अपने जीजा के साथ अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। सलमान खान ने यहां पर अपने बीइंग ह्यूमन के लिए 50000 हजार तक पहले ही जीत लिए, लेकिन 1 लाख का सवाल जब रणवीर सिंह ने उनके सामने रखा तो उन्हें बिग बॉस में अपने घरवालों की याद आ गई।