टेलीविजन का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 15 धीरे-धीरे अपने फिलाने की ओर बढ़ रहा है। शो के फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए सभी सदस्य काफी जद्दोजहद करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में बिग बॉस के दिया टास्क के दौरान कई बार घरवाले आपस में लड़ते भी नजर आ रहे हैं। बिग बॉस का बीता हफ्ता लड़ाई- झगड़ों से भरा रहा। इस दौरान घर वालों के बीच जमकर नोकझोंक और तकरार देखने को मिली। वहीं, हफ्ते भर हुए सभी हंगामे और बवाल के बाद सलमान खान हिसाब किताब करने घरवालों से बातचीत करने पहुंचे।
आज प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने राखी सावंत के पति रितेश और अभिजीत बिचुकले की जमकर क्लास लगाई। इस दौरान सलमान ने घर में दोनों के बर्ताव के लिए फटकार लगाते हुए खूब खरी-खोटी भी सुनाई। इतना ही नहीं इस दौरान सलमान गुस्से में दोनों को भला बुरा कहते भी नजर आए।