इसके साथ ही सलमान ने शो के पहले प्रतिभागी का परिचय कराया। शो के पहले प्रतिभागी के तौर पर एक्टर जय भानुशाली ने ङर में एंट्री मारी। जय ने जय जय शिव शंकर गाने पर डांस करते हुए शो में ग्रैंड एंट्री की। लाल रंग की जैकेट पहने जय भानुशाली ने घर में जाते ही पूरी घर देखा।
इस दौरान सलमान से बात करते हुए जय भानुशाली ने खुद को इस जंगल का शेर बताया और कहा कि या तो वह पहले हफ्ते में ही शो से बाहर हो जाएंगे या फिर शो जीत के जाएंगे। इस दौरान सलमान और जय भानुशाली काफी मस्ती करते नजर आए।
साथ ही शो में जय को खेल के लिए तैयार करते हुए सलमान ने बताया कि यह शो बिल्कुल आसान नहीं होगा। ऐसे में उन्हें काफी संभलकर इस गेम को खेलना होगा। इसके अलावा सलमान ने जय भानुशाली का विश्व सुंदरी से भी परिचय कराया।