मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 ने अपना चौथा हफ्ता पूरा कर लिया है। शो के इस सीजन के पहले दिन से ही लोगों को भरपूर ड्रामा और बवाल देखने को मिल रहा है। पहले ही एपिसोड से इस शो में विवाद देखने को मिले। इसी क्रम में शो में बीते हफ्ते कई लड़ाई- झगड़े और विवाद देखने को मिले। बीते हफ्ते घर में हुए बवाल के बाद बारी आई शो के होस्ट सलमान खान से मिलने की। वीकएंड का वार एपिसोड में सलमान खान बीते हफ्ते हुए कारनामों को लेकर घरवालों की क्लास लगाते नजर आते हैं।
वहीं, शो में डांट फटकार के बाद दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेनमेंट देखने को मिला। दरअसल, शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में बतौर मेहमान नजर आईं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ और जाने- माने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी। शो में पहुंचे इन कलाकारों ने ना सिर्फ शो के होस्ट सलमान खान बल्कि शो के सदस्यों के साथ भी खूब मस्ती की।