फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: उमर रियाज के बर्ताव पर भड़के सलमान खान, कहा- यहां आसिम रियाज बनने की जरूरत नहीं

Mon, 13 Dec 2021 12:44 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 के वीकेंड के वार में 10 हफ्तों में घरवालों को कई बार सलमान खान से खूब डांट पड़ी। हालांकि कल यानी की शनिवार को घरवालों की क्लास जहां फराह खान ने ली तो वहीं दूसरी तरफ रविवार को एक बार फिर से मेजबान के रूप में सलमान खान का जलवा देखने को मिला। सलमान खान ने आते ही सभी घरवालों को ये बात क्लियर कर दी थी कि वो आज बहुत से घरवालों की क्लास लगाने वाले हैं। सलमान ने जहां करण की पोजेसिव व्यवहार के लिए उनकी जमकर फटकार लगाई, तो वहीं उमर रियाज भी सलमान खान के निशाने पर आए।

उमर पर फूटा सलमान खान का गुस्सा

दरअसल सलमान खान ने करण कुंद्रा के तेजस्वी के प्रति उनके बर्ताव को लेकर उन्हें जमकर सुनाया। हालांकि इस हफ्ते सलमान खान किसी के व्यवहार से सबसे अधिक नाराज दिखें तो वो थे उमर रियाज। उमर रियाज द्वारा घर में इस्तेमाल की गई भाषा और उनके व्यवहार को लेकर सलमान खान ने जमकर उनकी क्लास लगाई। सलमान खान ने उमर को कहा, ‘तुम डॉक्टर हो? दिमाग है या नहीं तुम में? घर में जाहिलपन दिखा रहे हो।
विज्ञापन

2 of 5
आसिम रियाज, सलमान खान - फोटो : Social Media
आसिम पर सलमान खान ने साधा निशाना

सलमान खान ने उमर को फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोगों को क्या दिखाना चाहते हो? आपको किसने ये सलाह दी है कि घर में ऐसा व्यवहार करो? सलमान खान ने कहा कि अगर आप घर में आसिम की सलाह लेकर आए हो तो उसे भूल जाओ। सलमान खान ने बातों-बातों में उमर रियाज को ये भी कहा कि जिस तरह से लोग आसिम की बुराई कर रहे थे अब आपकी बुराई हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
आसिम रियाज- उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने कहा झगड़े करता था आसिम

सलमान खान ने उमर के छोटे भाई आसिम पर निशाना साधते हुए कहा कि वो जब घर में था तो बददिमागी वाले काम करता था जबरदस्ती के झगड़े करता था। इतना ही नहीं सलमान खान ने ये भी कहा दिया कि छोटो को हक नहीं बनता कि वो बड़ों को सलाह दें अगर आप ऐसे ही चलते रहे तो चीजें ठीक नहीं होंगी और मैं आपको ये कई बार बता चुका हूं।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
उमर रियाज को सलमान खान ने दी चेतावनी

सिर्फ इतना ही नहीं सलमान खान ने उमर रियाज को चेतावनी देते हुए ये भी कहा कि मैं पिछले 10 हफ्तों से तुम्हें इस व्यवहार को लेकर समझा रहा हूं, अगर अब एक और बार तुम्हारी इस तरह की हरकत मुझे घर में देखने को मिली तो फिर मैं तुमसे अच्छे से पेश आऊंगा। मेरा गुस्सा अभी जानते नहीं तो तुम।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
उमर को घरवालों ने बताया अग्रेसिव

उमर रियाज पर शमिता शेट्टी से लेकर कई घरवाले शुरुआत से ही लगातार ये कहते हुए निशाना साध रहे हैं कि उमर टास्क में काफी अग्रेसिव हो जाते हैं। हालांकि सलमान खान के समझाने के बाद उमर के व्यवहार में बदलाव भी आया था, जिसकी सलमान खान ने तारीफ भी की थी, हालांकि अब एक बार फिर से सलमान खान ने उमर को उनके व्यवहार के लिए चेतावनी दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें