फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: सलमान खान ने घर में करवाया निकम्मा और नफरत टास्क, ये कंटेस्टेंट रहे निशाने पर

Sun, 31 Oct 2021 01:12 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
सलमान खान वीकेंड के वार पर जब भी आते हैं तो घरवालें पूरी तरह से सतर्क हो जाते हैं। क्योंकि वीकेंड के वार पर किसी को तारीफ तो किसी को सलमान की फटकार मिलती है। लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा घरवालों की पोल-खोल होती है, क्योंकि सलमान घरवालों से कुछ ऐसे टास्क करवाते हैं जहां उनके दिल में एक-दूसरे के लिए दबी कड़वाहट बाहर निकल के आती है। हर हफ्ते की तरह इस चौथे वीक में भी वीकेंड के वार में सलमान खान ने घरवालों को एक ऐसा टास्क दिया जिससे कई राज खुले।

दिया निकम्मा और नफरत टास्क

सलमान खान ने हरी और लाल रंग की दो बिंदियां घरवालों को दी। जहां घरवालों को हरी बिंदी उनके माथे पर लगानी थी जो घर में सबसे निकम्मे हैं तो वहीं लाल बिंदी उनके माथे पर लगानी थी जिनसे वो घर में नफरत करते हैं। हालांकि जहां कुछ घरवालों ने ये टास्क सीधे तौर पर किया तो वहीं कुछ सलमान के सामने ये कहते हुए नजर आए नफरत बड़ा शब्द हैं। करण कुंद्रा ने तो सीधे तौर पर दो घरवालों पर नफरत का टैग लगाया।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
ज्यादातर घरवाले करते हैं इस सदस्य से नफरत

जब सलमान खान ने घरवालों को ये टास्क दिया, तो हर किसी के निशाने पर एक बार फिर से प्रतीक सहजपाल आ गए। ज्यादातर घरवालों ने प्रतीक सहजपाल को नफरत का टैग दिया। तेजस्वी ने जहां प्रतीक को ये कहा कि वो उनसे नफरत नहीं करती पर उनके पास कोई ऑप्शन नहीं है तो वहीं अकासा प्रतीक से ये कहती हुईं नजर आईं कि वो उनकी इस बात से नफरत करती हैं कि वो लोगों को पहचान नहीं पाते। घर में 13 में से 8 लोगों ने उन्हें नफरत का टैग दिया।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
ये है घर का निकम्मा सदस्य

जहां अधिकतर घरवालों ने प्रतीक को नफरत का टैग दिया तो वहीं घरवालों की नजर में घर के जो सबसे निकम्मे सदस्य हैं वो हैं सिंबा नागपाल। सिंबा नागपाल को घरवालों ने ज्यादा चीजों में शामिल न होने और हर वक्त सोने के लिए सबसे निकम्मा बताया। इसी के साथ कई घरवालों ने कहा कि वो चीजों में बहुत ज्यादा शामिल नहीं होते।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
विशाल भी बने घरवालों का निशाना

प्रतीक के बाद घरवालों ने विशाल कोटियन को सबसे ज्यादा नफरत का टैग दिया। कभी विशाल के घर में सबसे अच्छे दोस्त रहे जय भानुशाली और करण कुंद्रा ने भी विशाल को नफरत का टैग दिया। करण ने नफरत का टैग देते हुए कहा कि विशाल जिस तरह से गेम खेलते हैं वो उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं है और जय ने ये कहते हुए नफरत का टैग दिया कि उनके दोस्त होने के बावजूद विशाल ने उन्हें धोखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
करण और निशांत के बीच शुरू हुई नफरत

करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल की दोस्ती चौथे हफ्ते में आते-आते टूट गई। इन दोनों ने जहां एक-दूसरे के बर्ताव को लेकर बिग बॉस द्वारा दी गई स्क्रिप्ट में शिकायत लिखी तो वहीं दूसरी तरफ दोनों ने ही एक-दूसरे पर इल्जाम लगाते हुए एक-दूसरे को नफरत का टैग दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें