बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान करण से पूछते हैं, ‘दोनों बहुत खूबसूरत हैं, दोनों ने खतरों के खिलाड़ी किया है और दोनों अपने करीबी लोगों को लेकर पॉजेसिव हैं?’ इन सवालों पर करण कुंद्रा ‘हां’ में जवाब देते हैं। इसके आगे सलमान खान सवाल करते हैं, ‘दोनों अपनी सहूलियत के हिसाब से चीजें चुनती हैं, दोनों नारी शक्ति का प्रतीक बनती हैं और जब इनकी किसी से बहस होती है तब वहीं खड़ी रहती हैं भागती नहीं है?’ करण इन सवालों का भी हंसते हुए ‘हां’ में जवाब देते हैं।