बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के आने से घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। घर में 5 कंटेस्टेंट्स वीआईपी बनकर आए हैं और हर कोई अपने अंदाज में खेल को और ज्यादा कठिन बनाने और घर के पुराने कंटेस्टेंट्स के लिए मुश्किलें खड़ी करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, इन सबके बीच घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स का कनेक्शन पुराने सदस्यों से भी बनता हुआ नजर आ रहा है। देवोलीना भट्टाचार्जी जब बिग बॉस के बाहर थीं, तब वह खुलकर प्रतीक सहजाल को सपोर्ट कर रही थीं और घर में आने के बाद भी वह प्रतीक के साथ खड़ी हैं। इतना ही नहीं, अब प्रतीक की वजह से देवोलीना और रश्मि देसाई के बीच भी बहस हो गई हैं।
हुआ ये कि बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया, जिसमें वीआईपी एक प्रक्रिया के तहत किसी नॉन वीआईपी सदस्यों में से किसी एक को नॉमिनेशन से सुरक्षित कर सकते हैं। इस दौरान रश्मि ने प्रतीक के खिलाफ अपना गेम खेला।