फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश की मां को नहीं पसंद आ रहा करण कुंद्रा के साथ उनका रिश्ता, रश्मि देसाई ने किया खुलासा

Sat, 27 Nov 2021 02:13 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 में फाइनली नए वीआईपी सदस्यों की एंट्री हो चुकी है। एक तरफ जहां घरवाले दर्शकों का दिल जीतने में अब तक कुछ खास सफल नहीं हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ मेकर्स शो की टीआरपी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस हफ्ते घर में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिले हैं। एक तरफ जहां रश्मि देसाई, राखी सावंत और देवोलीना भट्टाचार्जी घर में नए वीआईपी सदस्य बनकर आए हैं। तो वहीं तेजस्वी अपनी खास दोस्त रश्मि देसाई से अपने और करण के रिश्ते के बारे में बातचीत करती हुई नजर आईं।

रश्मि ने कहा मां से हुई थी बात

रश्मि देसाई ने घर के अंदर आते ही कई सदस्यों के गेम पर अपनी राय दी। एक तरफ जहां उमर के गेम की रश्मि ने तारीफ की तो वहीं करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश से प्यार के साथ-साथ बिग बॉस के गेम पर भी फोकस करने के लिए कहा। हालांकि रश्मि और तेजस्वी पहले से ही अच्छी दोस्त हैं, जिसकी वजह से रश्मि ने कहा कि घर में आने से पहले उनकी तेजस्वी की मां से बातचीत हुई।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
नहीं पसंद आ रहा करण-तेजस्वी का रिश्ता

तेजस्वी ने जब पूछा कि उनकी मां को उन्हें बिग बॉस के घर में देखकर कैसा लग रहा है तो रश्मि देसाई ने कहा कि उन्हें तेरा गेम तो काफी पसंद आ रहा है। लेकिन करण के साथ तेरा ये जो है वो उसे लेकर बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं। हालांकि मुझे तुम दोनों की जोड़ी पसंद है, लेकिन वो माता-पिता हैं इसलिए उन्हें चिंता होती है। ये सुनने के बाद तेजस्वी थोड़ा चिंतित हो गईं।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
रश्मि ने करण को सुनाई खरी-खोटी

रश्मि देसाई करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश दोनों के ही काफी करीब हैं। ऐसे में जब करण कुंद्रा ने रश्मि देसाई से अपने गेम के बारे में पूछा तो रश्मि ने कहा, ‘तेजस्वी बार-बार तुझे चीजें समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन तू उसे उल्टा चिल्लाते हुए सभी चीजें खराब कर देता है। वो समझ रही है गेम को, लेकिन बार-बार तुम उसे खराब कर दे रहे हो।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
रश्मि ने कहा तुम कुछ नहीं कर रहे हो

रश्मि देसाई ने कहा लेकिन सच कहूं तो साथ में रहकर भी एक-दूसरे के निर्णय का आदर हो सकता है। लेकिन तुम दोनों कुछ नहीं कर रहे हो। रश्मि ने कहा मैंने लास्ट टाइम तुम्हें आकर बोला था कि ज्यादा दिमाग मत चलाओ तुमने मेरी बात को इतना सीरियस ले लिया कि दिमाग उल्टी जगह ही चलाने लगे हो दोनों।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
तेजस्वी के समर्थन में उतरीं रश्मि

रश्मि देसाई ने करण को कहा कि वो किसी के पास जाकर रोती नहीं है। वो तेरे पास ही आती है बात तेरे से करती है और रोती भी तेरे ही सामने है। लेकिन तेरा जब उससे झगड़ा होता है तो तू शमिता के पास जाकर बोलता है। जैसे तू उस पर हक जताता है तो उसकी बातें भी उसी को बोल। क्योंकि ये मेरे दिल के करीब है और ये मुझे देखकर बिलकुल अच्छा नहीं लगता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें