अरहान खान, रश्मि देसाई
- फोटो : Social Media
लोगों ने दिया रश्मि देसाई का साथ
हालांकि अरहान खान के इस ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए लोगों ने उनकी खूब आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, ‘खबरदार अगर तुमने रश्मि देसाई के कैरेक्टर को लेकर कुछ कहा तो, सबको पता है कौन किसके नाम का इस्तेमाल करके फेम पाना चाहता है। बहुत खूब रामलाल’। वहीं दूसरे यूजर ने अरहान खान को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा, ‘ऐसी लड़की की वजह से तू शो में आया था। ऐसी लड़की की वजह से तुझे थोड़ी बहुत इज्जत मिली’। जो नाम तू खुद नहीं कमा पाया वो ऐसी लड़की की वजह से ही मिला है’।