फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: रितेश ने राखी सावंत पर लगाया इल्जाम, कहा- तुम मेरा गेम बिगाड़ रही हो

Thu, 16 Dec 2021 12:58 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 अपने ग्यारवें हफ्ते में पहुंच चुका है ऐसे में कुछ पुराने रिश्ते टूटते तो कुछ नए रिश्ते बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब ये शो फिनाले के नजदीक पहुंच रहा है ऐसे में हर कोई फिनाले रेस में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है। एक तरफ जहां राखी सावंत पिछला टास्क जीतकर फिनाले रेस में पहुंच चुकी हैं तो वहीं उनके पति रितेश इस हफ्ते नॉमिनेशंस में हैं।रितेश पिछले कुछ समय से लगातार राखी सावंत को डांटते फटकारते हुए नजर आ रहे हैं और साथ ही उन्हें ये कहते दिखाई दे रहे हैं कि वो अपना गेम खेलें।

रितेश ने राखी पर लगाया इल्जाम

इस हफ्ते नॉमिनेशंस में आने के बाद रितेश राखी से खफा नजर आए। रितेश ने राखी से कहा, ‘तुम मेरे पास मत आओ, तुम मेरा गेम मत खराब करो नहीं तो इस हफ्ते मैं ही जाऊंगा’। रितेश ने राखी पर इल्जाम लगाते हुए कहा, ‘तुमने मेरा इंप्रेशन इतना ज्यादा खराब कर दिया है कि मैं इस बात को लेकर 100 परसेंट श्योर हूं कि मैं जा सकता हूं। मैं जानता हूं मैं जा रहा हूं’।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
राखी ने कहा एक हफ्ता लड़ो अपने लिए

हालांकि राखी रितेश को समझाते हुए नजर आईं और उन्होंने रितेश से कहा कि आपके पास एक हफ्ता है लड़ने के लिए। अपने फैंस बढ़ाने के लिए। जिसके बाद रितेश उनसे काफी इरिटेट दिखे और उन्होंने राखी से कहा मुझे माफ कर दो। मैं बेवजह की लड़ाई करने में बिलकुल भी दिलचस्पी नहीं रखता। जिसके बाद राखी का भी रितेश पर गुस्सा फूट गया और उन्होंने कहा मेरे हिसाब से मत चलो’।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
रितेश ने कहा तुम मुझे नीच दिखा रही हो

राखी ने आगे कहा कि तुमने मुझे कहा कि बैसाखी मत बनो मैं नहीं बनीं। जिसके बाद रितेश ने कहा तुम मेरे पास मत आओ क्योंकि तुम मेरा पूरा गेम खराब कर देती हो। इतना ही नहीं रितेश राखी को बातों-बातों में ये तक कह गए कि तुम ऐसे बहस करके मुझे नीचा दिखा रही हो। जिसका जवाब देते हुए राखी सावंत ने कहा मैं अपने लिए लड़ रही हूं’। जिसका जवाब देते हुए रितेश ने कहा तुम मेरे साथ नदी के दो किनारों की तरह रहो’।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
राखी ने कहा तुम मुझे छोड़ना चाहते हो

रितेश के इस बर्ताव को देखकर राखी ने कहा तुम मुझे छोड़कर कनाडा जाना चाहते हो। ये कहते हुए राखी सावंत की शक्ल रोने वाली हो गई। जिसके बाद देवोलीना ने राखी को संभालते हुए कहा कि वो कही नहीं जाएंगे। राखी सावंत ने रितेश को कहा मैं तुम्हारे पास नहीं आऊंगी लेकिन तुम अपने लिए अच्छे से खेलना।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
शमिता शेट्टी ने करवाई सुलह

गेम खत्म होने के बाद रितेश और राखी आपस में बात नहीं कर रहे थे। जिसकी वजह से राखी खुद को लगातार ब्लेम कर रही थीं। इसी दौरान शमिता शेट्टी राखी को लेकर रितेश के पास गईं और उन दोनों को एक-दूसरे को सॉरी कहने के लिए कहा। दोनों ने शमिता के समझाने के बाद एक-दूसरे से माफी मांगी और गले लगाया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें