फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: वीआईपी जोन से सामान चोरी होने पर राखी सावंत ने किया घर में हंगामा, कहा-कीड़े पड़ेंगे तुम सबको

Wed, 29 Dec 2021 01:50 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस सीजन 15 को खत्म होने में बस अब दो हफ्ते बचे हैं और सभी घरवाले फिनाले रेस में अपनी जगह बनाने के लिए पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अब तक राखी सावंत के अलावा कोई भी फिनाले की रेस में शामिल नहीं हुआ है। राखी सावंत घर की अकेली ऐसी सदस्य हैं जो पहली फाइनलिस्ट और एकमात्र घर की वीआईपी सदस्य भी। जहां हर टास्क का संचालन राखी सावंत के हाथ में होता है तो वहीं वीआईपी और फाइनलिस्ट होने का भी बिग बॉस उन्हें पूरा फायदा दे रहे हैं और उन्हें विशेषाधिकार दिए गए हैं।

वीआईपी लाउंज का राखी को है एक्सेस

बिग बॉस के घर में इस बार वीआईपी लाउंज है, जिसका एक्सेस सिर्फ राखी सावंत के पास है। लेकिन इन दिनों राखी घर में काफी परेशान हो गई हैं। जहां एक तरफ उनके संचालन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पिछले कुछ दिनों से राखी सावंत के वीआईपी लाउंज से लगातार चीजें गायब हो रही है। घरवाले उनके लाउंज से कोई न कोई चीज चुराते हुए नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर अब राखी का गुस्सा घरवालों पर फूटा।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
राखी ने कहा कीड़े पड़ेंगे तुम सबको

दरअसल राखी सावंत ने अपने वीआईपी जोन में एक कोल्डड्रिंक और कुछ स्नैक्स रखे हुए थे, राखी कुछ काम से बाहर गईं और जब वो वापस आईं तो उनके कोल्डड्रिंक और स्नैक्स चोरी हो चुके थे। जिसे देखकर राखी काफी गुस्सा हो गईं और बेडरूम में आकर घरवालों पर खूब चिल्लाईं। राखी ने गुस्सा करते हुए कहा, ‘तुम सबने घर में क्या मनमानी लगा रखी है। कीड़े पड़ेंगे तुम सबको’।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
राखी ने किया सबका सामान चेक

राखी सावंत को इस तरह देवोलीना सहित वहां पर मौजूद सभी घरवाले ये कहते हुए नजर आए कि उनमें से किसी ने भी राखी के वीआईपी जोन से कोई भी चीज नहीं चुराई है। लेकिन राखी सावंत घरवालों की बात मानने के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं हुईं और उन्होंने हर एक घरवाले के सामान की चेकिंग शुरू कर दी।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
इस घरवाले के पास मिली कोल्डड्रिंक

राखी सावंत ने जब एक-एक कर सबका सामान चेक किया तो उन्हें बिचुकले के सामान में ‘कोल्डड्रिंक’ का डिब्बा मिला। जिसे देखने के बाद राखी ने घर में हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि शुरू में अभिजीत ने राखी से कहा कि उन्होंने वीआईपी जोन से आज तक कुछ नहीं चुराया, लेकिन जब राखी उनकी सुनने को बिलकुल तैयार नहीं हुईं तो अभिजीत ने कहा कि उन्होंने वीआईपी जोन से सिर्फ एक चकली खाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बेडरूम में राखी ने किया हंगामा

राखी ने बिचुकले से ये कहा कि वो अपनी चकली वापस लेकर रहेंगी, जिसके बाद उन्होंने बेडरूम में हंगामा करना शुरू कर दिया। इस हफ्ते भी घरवालों ने टास्क को रद्द करवा दिया। जिसके बाद बिग बॉस घरवालों पर काफी गुस्सा दिखाई दिए और इस हफ्ते बिग बॉस में सबसे बड़ा और मिड वीक एविक्शन दर्शकों को देखने को मिल सकता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें