राखी सावंत (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स को बारी-बारी किसी दूसरे सदस्य की चिट उठाकर उसके राज का खुलासा करना था। टास्क के दौरान करण कुंद्रा सामने आए और उन्होंने राखी की चिट उठाई। राखी के राज को पढ़ते हुए करण ने खुलासा किया कि राखी के पिता ने दो महिलाओं से शादी की थी। हालांकि उनकी मां ने इस बात का खुलासा करने के लिए मना किया था। यही कारण है कि जब राखी का राज सबके सामने आया तो वह हाथ जोड़कर कहने लगीं कि 'मुझे माफ करना मां, मुझे नहीं बताना था कभी। मां ने कहा था ये राज उनके साथ ही जाएगा। उन्होंने मुझे भी ये बात बहुता बाद में बताई। जब पापा को हार्ट अटैक आया था, तब मुझे ये बात पता चली। मुझे माफ करना मां, मुझे बताना नहीं था।'