राखी सावंत-रितेश
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी ने कहा राजीव ने खाने में थूका
दरअसल राजीव, प्रतीक, तेजस्वी और निशांत किचन की ड्यूटी में हैं। ऐसे में जबसे वीआईपी घर में आए हैं तबसे घरवाले काफी परेशान हो गए हैं। राखी ने मजाक-मजाक में कहा कि राजीव बात करते-करते खाने में थूकता है। हालांकि राजीव और प्रतीक के बीच में जब झगड़ा हुआ तो प्रतीक ने राजीव से कहा कि तुम खाने में थूकते हो। जिसके बाद ये बात बढ़ गई और दोनों के बीच झगड़ा हुआ। हालांकि देवोलीना ने इस बात को क्लियर किया कि वो बात राखी ने शुरू की है।