फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के रोमांस से परेशान हुए घरवाले, राखी सावंत ने दोनों से कही ये बात

Mon, 03 Jan 2022 12:17 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस अक्सर अपने विवादों को लेकर चर्चा में बने रहता है। यह शो अपने कंटेंट को लेकर दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बना हुआ है। शो जितना अपने विवादों को लेकर चर्चा में रहता है, उतना ही घर के सदस्यों की हरकतों की वजह से भी सुर्खियों में रहता है। इस शो के बीते कई सीजन में दर्शकों को ऐसे ही कई किस्से देखने को मिले हैं, जिन्हें वह आज तक भुला नहीं सके। शो के हर सीजन में घर के अंदर कई जोड़ियां बनती और बिगड़ती दिखाई दी है। इसी क्रम में अब इस सीजन ईशान सहगल और मायशा अयर के बाद तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं।

 

बिग बॉस की 15वीं सीजन के फिनाले में अब कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में शो के फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए सभी सदस्य कड़ी मेहनत करते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच में दर्शकों को करण और तेजस्वी का लव एंगल भी देखने को मिलता रहता है। यह कपल अक्सर एक- दूसरे के प्यार में डूबा नजर आता है। दोनों की ऐसी हरकत की वजह से कई बार शो के होस्ट सलमान खान और घर में आए मेहमान उन्हें गेम पर फोकस करने की सलाह भी दे चुके हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

इसी बीच आज प्रसारित हुए एपिसोड में घर की पहली और इकलौती फाइनलिस्ट राखी सावंत ने भी करण और तेजस्वी को सलाह दे डाली। दरअसल, राखी सावंत तेजस्वी को करण के साथ उनके रिश्ते को लेकर सलाह दी। तेजस्वी से बात करते हुए राखी ने उनसे कहा कि वह जिस तरह करण के साथ रहती हैं और उनके करीब जाती हैं, उससे उनकी गलत इमेज बन रही है। माही ने कहा कि आगे का किसी को नहीं पता है। बाहर जाकर करण और तेजा की शादी होगी या नहीं। ऐसे में दोनों का घर में इस तरह रहना उनके लिए आगे मुश्किल खड़ा कर सकता है।

विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

राखी ने तेजस्वी से यह भी कहा कि उनके माता-पिता भी यह शो देख रहे होंगे। ऐसे में उन्हें करण के साथ थोड़ी दूरी बनाते हुए सीमा का पालन करना चाहिए। राखी की यह बात सुन तेजा उनसे नाखुश नजर आईं। अपना पक्ष रखते हुए तेजा ने कहा कि करण मेरा बॉयफ्रेंड है, इसलिए मैं उसके साथ इस तरह रहती हूं। लेकिन देवोलीना और प्रतीक का कोई रिश्ता नहीं है। फिर भी वह दिन भर एक- दूसरे के करीब ही बैठे रहते हैं, जबकि देवोलीना का बाहर पहले से ही बॉयफ्रेंड है।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
तेजस्वी की यह बात सुन देवोलीना भड़क गईं और तेजस्वी पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रतीक मेरा दोस्त है, लेकिन वह उनके साथ मर्यादा में ही रहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह उनकी चॉइस है कि वह किसके साथ किस तरह रहना चाहती। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भी ऐसा सुनने को मिला कि तेजस्वी का बाहर पहले से ही कोई बॉयफ्रेंड है, लेकिन उन्होंने कभी इस बारे में बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी से बात करने के बाद राखी सावंत करण कुंद्रा से भी यही बात करती नजर आईं। उन्होंने करण को भी तेजस्वी से थोड़ी दूरी बनाने और मर्यादा रखने को कहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह वह दोनों घर में खुलेआम रोमांस करते रहते हैं, इससे घर के बाकी सदस्य काफी असहज महसूस करते हैं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें