बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
गुरुवार को प्रसारित हुए बिग बॉस के एपिसोड में सभी सदस्य फिनाले के लिए टास्क करते नजर आए। इस दौरान राखी संचालक थी। टास्क पूरा होने के बाद बिग बॉस के पूछने पर राखी ने देवोलीना को राउंड का विजेता घोषित कर दिया। राखी के इस फैसले से सभी घर वाले नाखुश दिखे और राखी के खिलाफ हो गए। इसी बीच राखी और शमिता शेट्टी में कहा सुनी बढ़ गई, और दोनों एक दूसरे के काफी पास आ गईं। शमिता शेट्टी इस दौरान राखी से बार-बार पीछे हटने को कहती हैं, लेकिन राखी नहीं मानती हैं और शमिता उन्हें जोर से धक्का दे देती हैं। जिसके बाद राखी रोने लगती हैं।