फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: देवोलीना भट्टाचार्जी और प्रतीक सहजपाल की दोस्ती में आई दरार, इस कंटेस्टेंट की वजह से हुआ झगड़ा

Fri, 31 Dec 2021 01:14 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 फिनाले से बस अब दो ही हफ्ते दूर है ऐसे में घर में कई रिश्ते बनते और बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बिग बॉस 15 का सीजन जंगलवासी और ओटीटी कंटेस्टेंट्स के बीच शुरू हुआ था। जहां इस सीजन के सभी नए कंटेस्टेंट जंगल में रहे और ओटीटी से आए शमिता, प्रतीक और निशांत को बिग बॉस के आलीशान घर में रहने का मौका मिला। हालांकि ये मंजर भी जल्द ही बदल गया, क्योंकि घर में कुछ पुराने चेहरे भी बिग बॉस 15 की ट्रॉफी जीतने की रेस में शामिल हुए। इन्हीं कंटेस्टेंट्स में से एक हैं देवोलीना भट्टाचार्जी।

देवोलीना और प्रतीक की दोस्ती में आई दरार

देवोलीना जबसे इस घर में आई हैं उनकी दोस्ती घर में सबसे ज्यादा प्रतीक से देखने को मिल रही है। इस घर में शमिता से लेकर निशांत, करण और यहां तक की उनकी खास दोस्त रह चुकी रश्मि देसाई से भी उनका काफी झगड़ा देखने को मिला। हालांकि एक प्रतीक सहजपाल ही बिग बॉस के घर में ऐसे कंटेस्टेंट थे जिससे देवोलीना की दोस्ती बनी हुई थी, लेकिन अब उसमें भी दरार पड़ने लगी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
प्रतीक ने देवोलीना से कही थी ये बात

दरअसल देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस के घर में कई बार प्रतीक सहजपाल से ये बात कहती हुई नजर आ चुकी हैं कि अभिजीत बिचुकले उनके लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं वो उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं आते और वो उस चीज से काफी असहज हो जाती हैं। जिसके बाद प्रतीक ने देवोलीना से ये तक कहा था कि अगर तेरे को कोई दिक्कत है तो बोल मैं तेरे साथ मजबूती से खड़ा होऊंगा’।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : कलर्स टीवी
अभिजीत बिचुकले के साथ ही बात करती दिखीं

हालांकि कई बार अभिजीत बिचुकले को बुरा भला कह चुकी देवोलीना भट्टाचार्जी घर में अक्सर उन्हीं के साथ बैठी हुईं नजर आती हैं और वो देवोलीना से अक्सर फ़्लर्ट करते हुए नजर आते हैं। देवोलीना जहां कई बार खुद को बताने और अभिजीत को समझाने की कोशिश कर चुकी हैं तो वहीं दूसरी तरफ घर वालों के साथ-साथ उनका अभिजीत को बुरा भला कहने के बाद उन्हीं के साथ बैठना वालों को बिलकुल पसंद नहीं आ रहा है।

4 of 5
बिग बॉस 15, कलर्स टीवी - फोटो : कलर्स टीवी
प्रतीक और देवोलीना का हुआ झगड़ा  

दरअसल प्रतीक ने देवोलीना को ये बातें सीधे तौर पर तो नहीं कहीं, लेकिन दोनों की टास्क के दौरान आपस में बहस हो गई। जहां एक तरफ देवोलीना को प्रतीक बार-बार ये समझाते हुए नजर आए कि वो बॉक्स पर बैठे कंटेस्टेंट्स पर ऐसा कुछ नहीं डाले जिससे उन्हें दिक्कत हो तो वहीं दूसरी तरफ देवोलीना ने प्रतीक से कहा कि कुछ ऐसा न कहो जो तुमसे बर्दाश्त न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : कलर्स टीवी
प्रतीक ने कहा झगड़ा हुआ है

दरअसल प्रतीक जब शमिता शेट्टी के साथ बैठे तो शमिता ने प्रतीक से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या हुआ तुम दोनों को। तो प्रतीक ने जवाब देते हुए कहा कि हम दोनों बात नहीं कर रहे हैं, हमारा झगड़ा हुआ है। जिसके बाद शमिता ने कहा अभी कुछ देर में बाते करना शुरू कर दोगे तो प्रतीक ने कहा मैं अभी किसी से बात करने के मूड़ में नहीं हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें