बिग बॉस 15 में लगातार वीआईपी और नॉन वीआईपी सदस्यों के बीच झगड़ा देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ वीआईपी मेंबर्स राखी, रश्मि और देवोलीना नॉन वीआईपी सदस्यों करण, तेजस्वी, उमर और निशांत सहित सभी घरवालों पर अपना हुकूम चला रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अब नॉन वीआईपी सदस्यों ने भी वीआईपी सदस्यों को उनके पद से हटाने की ठान ली है। पिछले एपिसोड में हमने देखा कि बिग बॉस ने एक टास्क के जरिए फिर से घर में काफी समय से रह रहे नॉन वीआईपी सदस्यों को 50 लाख का विनिंग अमाउंट जीतने का मौका दिया।
देवोलीना ने विजेता मानने से किया इनकार
प्राइज विनिंग टास्क में देवोलीना ने पहले राउंड में जीत पाने वाले नॉन वीआईपी कंटेस्टेंट्स को विनर मानने से साफ इनकार कर दिया। दरअसल इस टास्क में शमिता और देवोलीना को बिग बॉस ने संचालन करने के लिए चुना था। जहां देवोलीना ने पहले राउंड से पहले ही उमर को फिजिकल होने की वजह से गेम से बाहर कर दिया। हालांकि नॉन वीआईपी सदस्यों ने देवोलीना की इस बात को नहीं माना। जिसके बाद नॉन वीआईपी सदस्यों के जीतने के बाद भी पहले राउंड में टास्क रद्द कर दिया गया।