टेलीविजन के सबसे चर्चित और मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का एक और सीजन पूरा हो चुका है। शो के 15वें सीजन के विनर की घोषणा के साथ ही यह शो खत्म हो गया। हालांकि इस सीजन विजेता के नाम के साथ ही कई लोगों की मिली- जुली प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है। इस सीजन में शुरू से ही मजबूत कंटेस्टेंट रहीं टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने ट्रॉफी अपने नाम की। लेकिन अभिनेत्री की इस जीत पर एक ओर जहां कई सोशल मीडिया यूजर्स नाखुश नजर आए तो वहीं कई सेलेब्स भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
दरअसल कई लोगों का मानना है कि तेजस्वी प्रकाश की जगह शो का विजेता प्रतीक सहजपाल को होना चाहिए था। ऐसे में सभी लोग तेजस्वी प्रकाश की इस जीत पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी बीच अब शो का हिस्सा रहे और टॉप 5 में अपनी जगह बनाने वाले निशांत भट्ट ने भी इस मामले में अपना पक्ष रखा है।