फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: बिग बॉस में निशांत भट्ट के सफर पर पहली बार बोलीं उनकी मां, कहा- दोस्ती की खातिर अंधा...

Fri, 31 Dec 2021 01:17 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निशांत भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 अपने आखिरी सफर में पहुंच चुका है। अब दर्शकों को उनका विजेता मिलने में बस दो हफ्ते बाकी हैं। एक तरफ जहां दर्शक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ घर में मौजूद सदस्य लगातार फिनाले टास्क को रद्द करवा रहे हैं। इस घर में शुरुआत से जिसका गेम सलमान खान और दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है वो हैं निशांत भट्ट। निशांत भट्ट शुरुआत से ही बिना गाली गलौच के अपने दिमाग से ये गेम खेल रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन पर कई आरोप भी लगे हैं, लेकिन उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता है।

फिनाले की ट्रॉफी के हैं नजदीक

निशांत भट्ट लगातार फिनाले की ट्रॉफी पाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। वो हर चुनौती का बहुत ही अच्छे से सामना कर रहे हैं। यही वजह है कि ओटीटी में अधिक लोकप्रिय कंटेस्टेंट न होने के बावजूद भी उन्होंने सभी के बीच अपनी एक अलग जगह बनाई है। निशांत भट्ट का गेम जिस तरह बढ़ रहा है उससे लगातार दर्शक हैरान हो रहा है। सोशल मीडिया पर तो कई लोगों को उनके अंदर विजेता की क्वालिटी भी नजर आती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
निशांत भट्ट - फोटो : instagram
निशांत भट्ट की मां ने उनके गेम पर की बातचीत

निशांत भट्ट के समर्थन में तो सोशल मीडिया पर कई ट्रेंड्स चले हैं, लेकिन अब पहली बार निशांत भट्ट की मां ने बेटे के गेम को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उनकी मां कविता भट्ट ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत के दौरान बेटे का गेम उन्हें कैसा लग रहा है इस बारे में बातचीत की और साथ ही उनका दोस्तों के प्रति कैसा स्वाभाव है इस बारे में भी बताया।
विज्ञापन

3 of 5
निशांत भट्ट - फोटो : instagram
निशांत की मां ने कहा खुद को मजबूत रखना होगा

मीडिया चैनल से खास बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरह से निशांत भट्ट खेल रहे हैं मैं उन्हें बस इसी तरह खेलते हुए देखना चाहती हूं। बस अब कुछ ही हफ्तों की बात है और मैं यही चाहती हूं कि वो खुद को मजबूत रखे और गेम पर पूरी तरह से फोकस करें। निशांत की मां ने आगे कहा गेम का कोई भ रिजल्ट निकले निशांत हमारे लिए पहले से ही विजेता हैं।

4 of 5
प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट - फोटो : Instagram
निशांत को बताया सच्चा दोस्त

निशांत को घर में कई बार ये कहा गया कि वो अपने मतलब के लिए लोगों से दोस्ती करते हैं, ऐसे में अब उनकी मां ने सभी को जवाब देते हुए बताया कि वो कैसे दोस्त हैं। उनकी मां कविता ने कहा, ‘उसने हमेशा अपनी दोस्ती को ऊपर रखा है। इसी बात से वो सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। कभी-कभी निशांत अपनी दोस्ती की वजह से अंधा हो जाता है। हालांकि उसका दिल हमेशा से साफ रहा है’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निशांत भट्ट - फोटो : instagram
सितारों का मिला निशांत भट्ट को समर्थन

निशांत भट्ट के परिवार के अलावा उन्हें सितारों का भी पूरा-पूरा समर्थन देखने को मिला। नैना सिंह, रिद्धि डोगरा, सनाया ईरानी और गीता कपूर सहित कई लोगों ने निशांत भट्ट का गेम पसंद किया और उन्हें अपना पूरा-पूरा समर्थन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें