फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: प्रतीक के साथ बहसबाजी के बाद फूट-फूटकर रोए करण कुंद्रा, अफसाना के लिए कही यह बात

Thu, 04 Nov 2021 01:16 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में लगातार दर्शकों को ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहा है। यह शो अपने 5वें हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में शो में आ रहे मोड़ दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहे हैं। बिग बॉस द्वारा सदस्यों को लगातार दिए जा रहे टास्क और टास्क को लेकर घर वालों के बीच हो रही खींचातानी लोगों को काफी पसंद आ रही है। 

इसी बीच शो के बीते कुछ एपिसोड में जहां सभी सदस्य किसी ना किसी से लड़ते नजर आए तो वही टास्क जीतने जीतने की होड़ में कई सदस्य सही गलत अंदाजा लगाने में नाकाम रहे। ऐसा ही कुछ बुधवार को प्रसारित हुए एपिसोड में देखने को मिला। दरअसल, इस हफ्ते नॉमिनेशन के लिए बिग बॉस ने घरवालों को एक नया टास्क करने के लिए  दिया था। प्रसारित हुए एपिसोड में सभी घरवाले इसी टास्क को करते नजर आए। हालांकि इस दौरान कुछ गलतफहमी की वजह से घर में बड़ा बवाल भी देखने को मिला।

विज्ञापन

2 of 5
सिंबा नागपाल ,अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस कार्य को करते हुए नारियल इकठ्ठा करने के दौरान सिंबा नागपाल अफसाना खान को धक्का दे देते हैं। इस पर अफसाना उन पर भड़कते हुए उनके छूने पर ऐतराज जताती है। इसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस बाजी और लड़ाई देखने को मिली।

विज्ञापन

3 of 5
करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल भी इस बात को लेकर आपस में भिड़ते नजर आए। इस दौरान करण ने कुछ ऐसी बात कही, जिसे सुन प्रतीक काफी नाराज हो गए और वह करण से जोरदार बहस करने लगे। 

 

4 of 5
करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

सिंबा के धक्का देने पर नाराज अफसाना से प्रतीक कहते हैं कि उन्होंने जानबूझकर उन्हें हाथ नहीं लगाया। इस दौरान प्रतीक ने करण से यह भी कहा कि यह सब अफसाना की स्ट्रैटेजी है, जिसका वह इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, प्रतीक का जवाब देते हुए करण कहते हैं कि एक लड़की कहती है कि मुझे टच मत करो तो आप उसे काउंटर नहीं कर सकते हैं। हालांकि करण की बात को प्रतीक ने बेकार करार दिया। इसके बाद करण इस बारे में शमिता से बात करते हुए फूट-फूटकर रोते नजर आए। उन्होंने कहा कि मुझे बुरा लगा हैष मेरी भी बहने हैं, वह मेरी बहन की तरह है। मुझे कोई नहीं चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें