फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: बिग बॉस ने मुख्य घर में जाने का कंटेस्टेंट को दिया मौका, लेकिन चुकानी होगी भारी कीमत

Thu, 21 Oct 2021 01:48 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : colors tv
बिग बॉस सीजन 15 में लगातार टर्न एंड ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जहां घरवाले लगातार नियम उल्लंघन करने की वजह से मुख्य और बिग बॉस के आलीशान घर से बेघर होकर जंगलवासियों के साथ आए तो वहीं बिग बॉस ने घरवालों को कड़ी से कड़ी सजा दी। लेकिन घर के सदस्यों बिग बॉस में किए गए नियम उल्लंघन के लिए बिग बॉस यही शांत नहीं हुए बल्कि उन्होंने घरवालों को साफ तौर पर ये कह दिया कि अगर वो नहीं सुधरे तो बीतते हुए वक्त के साथ उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी और जंगल बहुत ही जल्द बंद हो जाएगा।

बिग बॉस ने मुख्य घर में जाने का दिया मौका

घरवालों द्वारा लगातार की जा रही गलतियों के बावजूद भी बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट को अपनी गलती सुधारते हुए घर के अंदर जाने का एक मौका दिया। बिग बॉस ने कहा, इस घर में आने वाला सफर घरवालों के लिए और भी मुश्किल होगा अगर उन्होंने नियम उल्लंघन किए। इसी के साथ बिग बॉस ने कहा जंगलवासियों के लिए जंगल में रहना और भी मुश्किल होने वाला है और बिग बॉस ने जंगल की गैस कनेक्शन को बंद करवा दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : colors tv
मुख्य घर में जाने के लिए चुकानी होगी बड़ी कीमत

इसी के साथ बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को ये मौका दिया कि वो घर में जा सकते हैं और उन्होंने घर वालों को एक बड़ा मौका दिया। लेकिन इसी के साथ बिग बॉस ने ये भी ऐलान किया कि बिग बॉस के मुख्य घर में जाने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स को एक भारी कीमत चुकानी होगी और उनकी अमाउंट मनी से इतने रूपये कट हो जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
घर में हुआ टास्क

बिग बॉस के मुख्य घर में एंट्री लेने के लिए घरवालों के बीच एक टास्क हुआ। जिसका संचालन निशांत ने किया। इस टास्क में टोटल तीन राउंड होने थे। जिसमें कंटेस्टेंट को नोट्स बनाने थे और जिसके सबसे ज्यादा सही नोट बनें होंगे उनमें से किसी को मुख्य घर में जाने का मौका मिलेगा। इस टास्क को कंटेस्टेंट्स ने जोड़ियों में परफॉर्म किया।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
पहले राउंड जीतने पर कटेंगे 5 लाख

बिग बॉस ने बताया कि जो भी ये टास्क जीतकर बिग बॉस के घर में जाता है, उसकी विनिंग अमाउंट मनी में से पांच लाख रूपये कट हो जाएंगे और ऐसे करते हुए तीन राउंड होंगे और हर राउंड के साथ विनिंग अमाउंट में से कटने वाला पैसा बढ़ जाएगा। इस टास्क में जहां कुछ कंटेस्टेंट ने अपनी जान लगा दी तो वहीं जय ने कहा वो उन्हें इस टास्क को नहीं जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
करण कुंद्रा ने प्रतीक को उठाकर पटका

तेजस्वी के बाद जब प्रतीक ने करण कुंद्रा के हाथ से वो पेपर छीने तो करण ने पहले प्रतीक को उनके सिर के बल पकड़ा और फिर उन्हें उठाकर नीचे पटक दिया। जिसके बाद प्रतीक गुस्से में खड़े हुए और उन्होंने करण कुंद्रा के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें एक-दूसरे से दूर रहने का आदेश दिया। इस दौरान प्रतीक काफी गुस्से में नजर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें