फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: कैप्टेंसी की रेस से बाहर हुए ये घरवाले, सबके सामने आए इन सदस्यों के राज

Thu, 04 Nov 2021 03:18 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 में पांचवें हफ्ते में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां घरवालों ने खुद को इस हफ्ते खुद को बेघर होने से बचाने के लिए नारियल इकट्ठा करने के टास्क में जान लगा दी तो वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस ने हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी घरवालों को ये मौका दिया कि वो घर के कप्तान बनकर एक हफ्ते खुद को सुरक्षित करने के साथ-साथ इस हफ्ते इस घर पर राज करें। जिसके लिए बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया।

एक-दूसरे के हाथ में थमाए राज

कैप्टेंसी का ये टास्क बहुत ही दिलचस्प रहा, जिसमें बिग बॉस ने हर किसी को किसी अन्य सदस्य का एक राज दिया। इस टास्क में बिग बॉस ने घरवालों को दो टीमों में बाट दिया। बिग बॉस ने घरवालों को कहा कि वो हर घरवाले को अन्य घरवाले का एक ऐसा राज देंगे जिसका खुलासा अगर वो कर देते हैं तो वो एक हैम्पर ले सकते हैं और साथ ही एक घरवाले को कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
इस कंटेस्टेंट के हाथ में आया राज

सबसे पहले शमिता शेट्टी का आशीर्वाद लेकर उमर रियाज कंफेशन रूम में गए, जहां बिग बॉस ने उमर रियाज को प्रतीक का राज सौंपा। सिंबा को बिग बॉस ने ईशान का राज दिया, प्रतीक को करण का और शमिता शेट्टी को तेजस्वी का राज बिग बॉस ने दिया। इसी हिसाब से बिग बॉस ने हर एक घरवाले को एक अन्य सदस्य का राज दिया और उन्हें कैप्टेंसी जीतने का मौका दिया।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
इन सदस्यों के खुले राज

सभी सदस्यों के राज का खुलासा घरवालों को वहां पर मौजूद एक रिकॉर्डर में रिकॉर्ड करना था और टास्क पूरा होने के बाद वो ऑडियो बिग बॉस के घर में बजा और वो कंटेस्टेंट कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो गया। सबसे पहले इस टास्क को करने के लिए प्रतीक अंदर गए और उन्होंने करण कुंद्रा का राज खोल दिया। प्रतीक  के बाद ईशान अंदर गए और उन्होंने सिंबा का राज खोला।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
शमिता ने खोला तेजस्वी का राज

शमिता शुरुआत से ही पहले नंबर पर रिकॉर्ड रूम के अंदर जाना चाहती थीं। जब वो सबसे पहले नहीं जा पाईं तो काफी नाराज भी हुई। हालांकि प्रतीक और ईशान के बाद शमिता को घर के अंदर जाने का मौका मिला और उन्होंने तेजस्वी का राज खोलकर उन्हें कैप्टेंसी रेस से बाहर कर दिया। तेजस्वी शमिता के इस बर्ताव से काफी नाराज नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
दोनों के बीच शुरू हुई कैट फाइट

दरअसल तेजस्वी पिछले काफी समय से घर का कैप्टन बनने की कोशिश में लगी हुई हैं, लेकिन शमिता द्वारा उठाए गए एक कदम ने तेजस्वी का पूरा गेम बिगाड़ दिया। दरअसल शमिता ने तेजस्वी के खिलाफ वोट किया जिसके बाद तेजस्वी के कैप्टेंसी जीतने के चांस पूरी तरह खत्म हो गए। शमिता द्वारा ऐसा किए जाने के बाद तेजस्वी काफी गुस्से में नजर आईं और उन्होंने इस बारे में शमिता से बातचीत की। इस हफ्ते कैप्टेंसी की रेस से तेजस्वी, करण, सिंबा अभी तक बाहर हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें