फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के हाथ में आई पावर, इस हफ्ते घर से बेघर हुआ ये सदस्य

Wed, 24 Nov 2021 02:43 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors TV
बिग बॉस 15 को इस हफ्ते अपनी टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। हाल ही में मीडिया के सदस्य घर में पहुंचें थे। जहां उन्हें घर में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को चुनने की पावर दी गई और मीडिया ने शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल को चुना। बाकी के अन्य छह सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए। बिग बॉस ने इस हफ्ते घरवालों के बचे हुए 6 सदस्यों में से किसी एक सदस्य को घर से बेघर करने का फैसला टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के हाथ में दिया।

ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर

टॉप 5 कंटेस्टेंट के लिए ये फैसला काफी मुश्किल था। दरअसल, सिंबा नागपाल विशाल कोटियन, उमर रियाज़, नेहा भसीन, जय भानुशाली और राजीव अदतिया के साथ बॉटम 6 में थे। तेजस्वी करण को ये कहती हुई नजर आईं कि उनकी टीम में छह लोग हैं और हमारे टीम में पांच लोग हैं तो उनका पलड़ा ज्यादा भारी है। लेकिन उनके बीच राजीव और नेहा भसीन को लेकर काफी कनफ्यूज हो सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सिम्बा नागपाल  - फोटो : सोशल मीडिया
सिंबा नागपाल हुए घर से बेघर

सोमवार को हुए एक चौंकाने वाले एलिमिनेशन राउंड में सिंबा को घर से बेघर कर दिया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो इस हफ्ते सिंबा नागपाल को घरवालों ने उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर बेघर कर दिया। सिंबा को बार-बार मेहमानों द्वारा बोलने और निडर होकर खुद को व्यक्त करने के लिए कहा गया है। घर में उन्हें सोने के लिए कई बार लोगों ने टोका।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
सलमान खान ने ऐसे जताई नाराजगी

सलमान खान हर हफ्ते सिंबा की तारीफ करते हुए नजर आते है। हालांकि सिंबा जिस तरफ गलत गए सलमान खान ने उन्हें समझाया भी। लेकिन इसके बावजूद सिंबा का गेम बिग बॉस के घर में मजबूत होता हुआ नहीं दिख रहा है। सिंबा बिग बॉस के घर में या तो अधिकतर खाते हुए या फिर सोते हुए नजर आते हैं। जब-जब सिंबा ने खुद का घर में स्टैंड लिया है तो लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया है। लेकिन ये कम ही देखने को मिलता है।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
सलमान ने दी सिंबा को चारपाई

सलमान खान ने वीकेंड के वार पर सिंबा पर चिल्लाकर या गुस्सा करके उनके गेम पर अपनी नाराजगी नहीं जताई बल्कि दबंग खान ने सिंबा को स्टोर रूम में भेजा और वहां से एक चारपाई मंगवाई। सलमान खान ने सिंबा को बोला तुम ये खोलो और जब तक वीकेंड के वार का एपिसोड चल रहा है इसी पर सोते रहो और इस बार मुझे तुम्हारा सॉरी नहीं सुनना।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
वीआईपी जोन बाहर हुए थे सिंबा

बता दें कि बिग बॉस के घर में उमर रियाज और सिंबा नागपाल के बीच बहुत बड़ा झगड़ा हो गया था। हिंसक होने की वजह से बिग बॉस ने उन्हें घर में चेतावनी देकर रहने तो दिया, लेकिन उन्हें वीआईपी रेस का मेम्बर बनने से बाहर कर दिया, जिसके बाद एक बार फिर से सिंबा शांत हो गए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें