फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: इस गलतफहमी की वजह से टूटा करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर का रिश्ता, शमिता के सामने किया हाल ए दिल बयां

Thu, 28 Oct 2021 02:21 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media
करण कुंद्रा बिग बॉस सीजन 15 के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। करण अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है जब करण अपने रिश्ते पर बातचीत करें। हाल ही में करण कुंद्रा शमिता शेट्टी के सह अपनी निजी जिंदगी को लेकर बातचीत करते हुए नजर आए। उन्होंने शमिता के सामने अपना हाल-ए-दिल बयां करते हुए अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर से अपने रिश्ते के बारे में बातचीत की और वो काफी भावुक हो गए।

एक-दूसरे से खुलकर नहीं की बात      

शमिता के साथ बातचीत करते हुए करण ने कहा कि वो काफी खुद में ही रहने वाले शख्स हैं और जो भी उनके दिल में होता है वो उसे अपने तक रखते हैं। लेकिन इसी के साथ करण ये कहते हुए भी नजर आए कि अगर वो उस दौरान अपनी एक्स से खुलकर बातचीत करते और दोनों एक-दूसरे से बात कर लेते और अपनी दिक्कतों के बारे में बताते तो शायद उनका ब्रेकअप नहीं हुआ था। उन्होंने अनुषा का नाम लिए बिना कहा कि वो अपनी बातें कहती थी लेकिन मैं शेयर नहीं करता था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media
अपने दोस्तों से हो गया था दूर

शमिता से बातचीत के दौरान करण कुंद्रा ये भी कहते हुए दिखाई दिए कि वो अपने पिछले रिश्ते में इस तरह शामिल हो गए थे कि उन्होंने अपने कई दोस्त भी खो दिए। उन्होंने कहा मेरा मेरे दोस्तों से बातचीत करना भी बिलकुल ही बंद हो गया था। जिसपर शमिता ने करण को सांत्वना देते हुए कहा कि अगर अनुषा ये शो देख रही हैं तो वो समझ जाएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर - फोटो : Instagram
करण ने कहा भड़काने वाले बहुत हैं

करण कुंद्रा ने शमिता की बात सुनने के बाद कहा कि वो इस बात को कभी नहीं समझ पाएंगी, क्योंकि उन्हें भड़काने वाले बहुत लोग हैं’। लेकिन शमिता ने उन्हें समझाते हुए कहा, ‘उससे कुछ नहीं होता, अगर आपमें आपस में प्यार होता है तो किसी के भड़काने का कोई फर्क नहीं पड़ता। आपका प्यार ही जीतता है’। शमिता ने आगे कहा, ‘मैंने अब तक जिन्हें भी डेट किया है वो मेरे घर वालों को पसंद नहीं आए हैं। इसलिए मैं समझ सकती हूं।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी से भी की थी एक्स गर्लफ्रेंड की बात

शमिता से बातचीत से पहले करण तेजस्वी के साथ भी अपने दिल का हाल बयां करते हुए नजर आए थे। तेजस्वी और करण आपस में बातचीत ही कर रहे थे कि इसी दौरान करण ने बताया कि प्रतीक को लगता है शमिता मेरा टाइप है क्योंकि उसकी हाइट से लेकर बालों और खुद को प्रेजेंट करने का अंदाज अनुषा जैसा है। जिसके बाद तेजस्वी ने भी कहा कि उन्होंने ये नोटिस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : कलर्स टीवी
तेजस्वी के पर है क्रश

करण कुंद्रा भले ही अपनी एक्स के बारे में बात कर रहे हों, लेकिन हाल ही में करण कुंद्रा ने खुद अकासा के सामने ये बात स्वीकार की थी कि उन्हें तेजस्वी पर क्रश है क्योंकि वो बहुत ही क्यूट हैं और हर वक्त कॉमेडी करती रहती हैं। हालांकि अकासा ने कहा कि उन्हें लगता है कि तेजस्वी की तरफ से भी ऐसा है, लेकिन करण ने सीधे तौर पर मना कर दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें