टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 अपने आखिरी पड़ाव पर है। कुछ घंटों बाद ही इस शो का ग्रैंड फिनाले होगा, जिसमें बिग बॉस 15 का विनर दुनिया के सामने आएगा। ग्रैंड फिनाले से पहले भी मेकर्स शो को धमाकेदार बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। ऐसे में अब मेकर्स की तरफ से घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को उनकी जर्नी दिखाई गई, जिसे देखकर सबकी आंखें नम हो गईं। इस दौरान हर कंटेस्टेंट अपना हुनर भी घरवालों को दिखाते हुए नजर आया, जिसे कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने जज किया। हर्ष और भारती के साथ घर में सिद्धार्थ डे ने भी घर में एंट्री की। इस दौरान जब करण कुंद्रा की बारी आई, तो उन्होंने घर में सबके सामने डांस किया, जिस पर सब ने मजेदार कॉमेंट्स दिए। भारती ने करण के डांस पर कहा कि करण और तेजस्वी की जोड़ी देखकर एक शो शुरू हो रहा था लेकिन अब ये डांस देखकर तो सब कैंसिल हो गया।