फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के रिश्ते को घरवालों से मिली मंजूरी, खुशी से झूम उठा कपल

Wed, 19 Jan 2022 11:53 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के फिनाले में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में अब कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला भी कड़ा होता जा रहा है। शो के फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए सभी सदस्य लगातार जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के फिनाले में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में अब कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला भी कड़ा होता जा रहा है। शो के फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए सभी सदस्य लगातार जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। वहीं फिनाले वीक में सदस्यों के पहुंचने के बाद भी उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में शो में नया ट्विस्ट लाते हुए बिग बॉस ने घर से नॉमिनेट हो चुके सदस्य राजीव अदातिया को बतौर वाइल्डकार्ड फिर से शो में एंट्री दी है। घर में दोबारा आते ही राजीव सभी घर वालों के लिए एक नई सौगात लेकर आए।

दरअसल, बिग बॉस ने सभी घरवालों को बताया कि वह अपने घर वालों से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर सकेंगे। बिग बॉस की इस घोषणा से सभी घरवाले काफी खुश नजर आए। लेकिन सबसे ज्यादा हलचल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच देखने को मिली जो अपने रिश्ते के बाद पहली बार घरवालों से मिलने वाले थे।

विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

इस दौरान सबसे पहले करण कुंद्रा ने अपने माता-पिता से बात की। करण से बात करते हुए उनकी मां ने सभी को खेल खत्म होने के बाद घर पर खाने का निमंत्रण भी दिया। वहीं घर के सभी सदस्य भी खेल को भूलकर करण के माता-पिता से बातचीत करते नजर आए। इसके बाद करण ने अपने माता-पिता को तेजस्वी से मिलाया।

विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

घरवालों को तेजस्वी से मिलाते हुए करण ने कहा कि यह तेजस्वी है। अभिनेत्री को देखते ही करण के पिता बोले कि वह उनके घर का दिल बन गई है। अपने पिता के मुंह से तेजस्वी के लिए यह बात सुन करण खुशी से झूम उठे। वहीं उन्होंने वीडियो कॉल खत्म होने के बाद तेजस्वी को यह भी बताया कि उनके पिता ने आज तक किसी को परिवार का दिल नहीं कहा है।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर सभी घरवाले तेजस्वी और करण को रिश्ता पक्का हुआ कहकर चिढ़ाते नजर आए। इसे सुन तेजस्वी शर्म से लाल हो गई। जबकि करण भी खुशी से मुस्कुराते दिखाई दिए। करण के बाद तेजस्वी ने भी उनके माता-पिता से करण को मिलवाया। तेजस्वी के माता-पिता से मिलने के लिए उत्सुक करण में निशांत और तेजाजी से मराठी भी सीखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

हालांकि वीडियो कॉल के दौरान तेजस्वी के भाई ने उनसे बातचीत की। इस दौरान अभिनेत्री के भाई ने बताया कि उनके माता-पिता भी करण को पसंद करते हैं। इसके बाद करण और तेजस्वी के भाई प्रतीक ने आपस में खुलकर बातचीत भी की। इतना ही नहीं दोनों ने मिलकर तेजस्वी की जमकर खिंचाई भी की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें