मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 लगातार नए- नए ट्विस्ट एंड टर्न के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो ने अब अपने 8 हफ्ते पूरे कर लिए हैं। ऐसे में दर्शकों को शो में कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इन दिनों शो में सदस्यों के बीच रिश्ते बनते बिगड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, हमेशा की तरह घरवाले एक- दूसरे भिड़ते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड के दूसरे दिन यानी रविवार को घर में एक बार फिर घमासान देखने को मिला।
इतना ही नहीं घर में हुआ यह बवाल इतना बढ़ गया कि आज के एपिसोड में बतौर मेहमान पहुंचे कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया बीच में ही शो छोड़ कर चले गए। दरअसल, आज प्रसारित हुए एपिसोड में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया बतौर मेहमान नजर आए। इस दौरान दोनों ने ही अपने यूट्यूब चैनल का प्रचार भी किया। वहीं, शो के होस्ट सलमान खान के साथ दोनों खूब मस्ती करते हुए नजर आए।