फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: ग्रैंड प्रीमियर में सिद्धार्थ शुक्ला की अनदेखी से नाराज हुए फैंस, कहा- फ्लॉप ही होगा यह शो

Sun, 03 Oct 2021 11:14 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार टेलीविजन का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन शुरू गया है। शनिवार को शो के ग्रैंड प्रीमियर के साथ इस शो का आगाज किया गया। इस दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने अपने खास अंदाज में एंट्री की। जंगल थीम पर आधारित इस बार के शो में बिग बॉस का घर पिछले सीजन से काफी अलग रहा। शो में अभी तक कुल 13 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी हैं। वहीं, बाकी बचे कंटेस्टेंट आज शो का हिस्सा बनेंगे। 

शो के शुरू होने के साथ ही अब कई दर्शक शो से खफा नजर आ रहे हैं। दरअसल, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस बिग बॉस के मेकर्स से नाराज हो गए। लोगों का कहना है कि शो में दौरान  बिग बॉस 13 के विजेता को कोई श्रद्धांजलि नहीं दी गई, जिनका 2 सितंबर को निधन हो गया था। बता दें कि सिद्धार्थ की मौत को एक महीना पूरा हो चुका है। ऐसे में शो में उनकी अनदेखी से फैंस काफी निराश हुए।

विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

मेकर्स के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एक यूजर ने लिखा, “सिद्धार्थ शुक्ला सर को ट्रिब्यूट नहीं दिया फ्लॉप ही होगा इनका शो क्योंकि जंगल के शेर को भूल गए, अब मुझे इस शो से नफरत है।” 




विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- वैसे, मुझे किसी से कुछ भी उम्मीद नहीं है, लेकिन बिग बॉस शो के लिए यह बहुत अशिष्ट है अगर उन्होंने आज रात के प्रीमियर में सिद्धार्थ शुक्ला का उल्लेख नहीं किया। वह सिर्फ 2 दिनों में आपकी थाली में टीआरपी परोसने के लिए अस्पताल से वापस आया था।”




4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पिछले महीने 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था। अभिनेता की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई। सिद्धार्थ के यूं अचानक चले जाने से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया था। वहीं, कई लोगों के लिए अभी भी इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 का ग्रैंड प्रीमियर अपने नए तौर-तरीकों के लिए काफी चर्चा में रहा। इस दौरान कई नई चीजें शो में दिखाई गईं, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए। प्रतिभागियों की अलग-अलग तरह से एंट्री और बिग जी द्वारा उन्हें शो में लाना एकदम अलग था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें