टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 में अब दो हफ्ते का समय बाकी है। ऐसे में अब सभी कंटेस्टेंट्स फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करते नजर आ रहे हैं। फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए बिग बॉस लगातार सभी घरवालों को टिकट टू फिनाले टास्क के तहत फिनाले में अपनी जगह बनाने का मौका दे रहे हैं। हालांकि, इन टास्क को करते हुए कई बार घर वालों के बीच तकरार और लड़ाई- झगड़े भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में सभी घरवालों के रिश्ते भी बनते- बिगड़ते नजर आ रहे हैं।
बीते हफ्ते शो में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। एक ओर जहां घर में एक बार फिर टिकट टू फिनाले टास्क रद्द हो गया। वहीं दूसरी ओर टास्क रद्द होने के बाद घर वालों के बीच जोरदार लड़ाई भी देखने को मिली। इसके अलावा बीते हफ्ते शो में सभी सदस्यों के रिश्ते भी काफी बिगड़ते दिखाई दिए।