रश्मि देसाई और उमर रियाज
- फोटो : social media
रश्मि देसाई टीवी, हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। उनको असल पहचान 2008 में आए हिंदी धारावाहिक 'उतरन' से मिली। इस सीरीयल में रश्मि ने तपस्या का किरदार निभाया था। इसके बाद वह सिद्धार्थ शुक्ला के साथ सीरियल 'दिल से दिल तक' में नजर आईं। अपने अभिनय के दम पर हर किसी के दिलों पर राज करने वाली रश्मि देसाई का नाम जल्द ही टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस की सूची में शामिल हो गया। वह बिग बॉस 13 और बिग बॉस 15 का हिस्सा भी रहीं। इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 6 में भी हिस्सा लिया था।