फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: एकता कपूर ने शो में लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का, सलमान खान ने शमिता के अन्ना-अक्का रिश्ते पर उठाए सवाल

Sun, 07 Nov 2021 07:47 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के शुरू होते ही दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। शो के पांच हफ्ते पूरे वाले हैं। ऐसे में रोजाना दर्शकों को इसमें नए-  नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में शनिवार को प्रसारित हुए वीकएंड का वार एपिसोड में मायशा अय्यर के एलिमिनेशन ने सभी को हैरान कर दिया। लेकिन दर्शकों को शो में अभी एक और बड़ा झटका मिलने वाला है। दरअसल, शो के होस्ट सलमान खान ने घोषणा की कि बिग बॉस के घर से एक और सदस्य बेघर होने वाले हैं। ऐसे में दर्शक यह जानने को बेताब है कि घर से बेघर होने  वाला अगला सदस्य कौन होगा। 

वहीं, आज प्रसारित होने वाले एपिसोड में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज देखने को मिलेगा। दरअसल, शो में आज जानी- मानी निर्माता एकता कपूर घरवालों के साथ मस्ती- मजाक करती नजर आएंगी। एकता सभी सदस्यों को एक कार्य सौंपेंगी, जिसके तहत घरवालों को एक- दूसरे से चेहरे से 'मुखौटा' को हटाना होगा। हालांकि, इस टास्क के दौरान दर्शकों को तनाव देखने को मिलेगा, क्योंकि निशांत करण के चेहरे से 'दोस्ती का मुखौटा' हटा देंगे। 

विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस दौरान निशांत कहते हैं कि, "मैं और करण काफी अच्छे दोस्त हैं, लेकिन उन्हें मुझ पर भरोसा नहीं हैं।" दूसरी ओर, उमर शमिता को बताते हैं कि उनके फैसले अनुचित है, जिस पर शमिता अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अपना बचाव करती है। वहीं, एकता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, " कोई मुझे अनुचित बोलता तो मैं चार जवाब देती कि मैं इसलिए अनुचित नहीं हूं।"

विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसी बीच, शो में जय-वीरू का रिश्ता भी दिन पर दिन कमजोर होता जा रहा है, क्योंकि विशाल जय को 'बुरे इंसान' का टैग देगा। इसके तुरंत बाद ही दोनों के बीच एक बड़ी लड़ाई देखने को मिलेगी, जिससे दोनों की दोस्ती में तनाव साफ नजर आएगा। ऐसे में लगता है कि दोनों के बीच जय-वीरू वाला रिश्ता ज्यादा दिन नहीं पाएगा। 

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके अलावा शो में सलमान खान ने शमिता और विशाल के अन्ना-अक्का रिश्ते पर सवाल उठाए। इस पर शमिता सलमान को जवाब देती है कि उन्हें हर किसी से इस बारे में नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती रहती है। इसलिए वह बहुत उलझन में है कि विशाल के साथ उसकी दोस्ती का क्या किया जाए। वहीं, दूसरी ओर इस बारे में विशाल परेशान हो जाते है कि उनकी अक्का ने उनके बंधन पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच घर के सभी सदस्यों को 'बिग बॉस' के घर के 'सितारे' तय करने के लिए भी कहा जाएगा। इसके लिए सभी कंटेस्टेंट्स को समूहों में बुलाया जाएगा और 'आपसी सहमती' से इसे तय करने को कहा गया। ऐसे में घर के 'सितारे' के चुनाव के दौरान घर वालों के बीच काफी चर्चा देखने के मिलेगी। रविवार की यह शाम ढेर सारी मस्ती, ड्रामा और एक्शन से भरी होने वाली है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें