टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के शुरू होते ही दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। शो के पांच हफ्ते पूरे वाले हैं। ऐसे में रोजाना दर्शकों को इसमें नए- नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में शनिवार को प्रसारित हुए वीकएंड का वार एपिसोड में मायशा अय्यर के एलिमिनेशन ने सभी को हैरान कर दिया। लेकिन दर्शकों को शो में अभी एक और बड़ा झटका मिलने वाला है। दरअसल, शो के होस्ट सलमान खान ने घोषणा की कि बिग बॉस के घर से एक और सदस्य बेघर होने वाले हैं। ऐसे में दर्शक यह जानने को बेताब है कि घर से बेघर होने वाला अगला सदस्य कौन होगा।
वहीं, आज प्रसारित होने वाले एपिसोड में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज देखने को मिलेगा। दरअसल, शो में आज जानी- मानी निर्माता एकता कपूर घरवालों के साथ मस्ती- मजाक करती नजर आएंगी। एकता सभी सदस्यों को एक कार्य सौंपेंगी, जिसके तहत घरवालों को एक- दूसरे से चेहरे से 'मुखौटा' को हटाना होगा। हालांकि, इस टास्क के दौरान दर्शकों को तनाव देखने को मिलेगा, क्योंकि निशांत करण के चेहरे से 'दोस्ती का मुखौटा' हटा देंगे।