बिग बॉस 15 अपने फिनाले के बेहद करीब है। शो को फिनाले वीक के लिए चार कंटेस्टेंट मिल गए हैं और अब पांचवें कंटेस्टेंट के लिए घर में टास्क चल रहा है। लेकिन इस टास्क और फिनाले की वजह से बिग बॉस में मौजूद कंटेस्टेंट्स के बीच रोजाना रिश्ते बदल रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लड़ाई को बिग बॉस के फैंस देख रहे हैं लेकिन अब देवोलीना भट्टाचार्जी और प्रतीक सहजपाल के बीच भी नोंक-झोक शुरू हो गई है। दोनों अच्छे दोस्त हैं और टास्क भी साथ लड़ते नजर आते हैं लेकिन अब घर में दोनों की बातचीत बंद है क्योंकि देवोलीना प्रतीक से नाराज हैं और ये बात एक्ट्रेस ने खुद राखी सावंत को बताई है। दरअसल, शो में ‘घर का बंटवारा’ टास्क हुआ और इसी टास्क के बाद देवोलीना राखी सावंत को बताती हैं है वह प्रतीक से नाराज हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान वह इसकी वजह भी बताती हैं।