बिग बॉस 15 में बहुत जल्द फिनाले होने वाला है और इसी वजह से घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के बीच टिकट टू फिनाले वीक की रेस तेज हो गई है। अब तक बिग बॉस 15 में राखी सावंत, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल के बाद टास्क जीतकर निशांत भट्ट भी टिकट टू फिनाले वीक के सदस्य बन चुके हैं। निशांत भट्ट ने तेजस्वी प्रकाश, देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले को हराकर फिनाले वीक में अपनी जगह बनाई है। इसके लिए बिग बॉस में घर में एक टास्क दिया था, जिसमें घरवालों के बीच बहुत हंगामा हुआ। इस टास्क के दौरान ही देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपना आपा तक खो दिया था, जिस वजह से उन्होंने अभिजीत बिचुकले के हाथ पर काट भी लिया था। वहीं, अब सोशल मीडिया पर यूजर्स देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं, कई यूजर्स ने दोनों का मजाक भी उड़ाया है।